Last Updated:
पास्ता खाना हर किसी को पसंद होता है लेकिन यह मैदा या आटे से बना होता है. इसमें फैट भी बहुत होता है. ऐसे में लौकी से हेल्दी पास्ता ट्राई करें.
हाइलाइट्स
- लौकी से हेल्दी पास्ता बनाएं, वजन घटाएं.
- लौकी पास्ता सुपरफूड रेसिपी है.
- लौकी पास्ता में कम कैलोरी, ज्यादा फाइबर.
लौकी पास्ता बनाने के लिए सामग्री:
1 बड़ी लौकी
100 ग्राम तुलसी के पत्ते
2 लहसुन की कली
1/4 कप परमेसन चीज
2 चम्मच ऑलिव ऑयल
6-7 बारीक कटा पिस्ता
नमक स्वादानुसार
1/2 चम्मच काली मिर्च
लौकी पास्ता बनाने का तरीका: लौकी के छिलकों को उतारकर उसे अच्छे से धो लें. अब पीलर की मदद से उसे लंबा लच्छेदार काटें. बीज वाले हिस्सों को हटा दें. अब लौकी के लच्छों को पानी में भिगो दें ताकि वह काले ना हों. अब सॉस तैयार करें. इसके लिए एक बर्तन में पानी गर्म करें. इसमें नमक और तुलसी के पत्तों को बॉयल करें. जब यह उबल जाए तो पत्तों को तुरंत निकालकर बर्फ के पानी में डाल दें. अब इसका सारा पानी निचोड़ दें और इसे ब्लेडर में डाल दें. अब इसमें लहसुन की कलियां, पिस्ता, नमक, ऑलिव ऑयल और 1/4 कप परमेसन चीज मिलाकर अच्छे से ग्राइंड कर लें. पास्ता सॉस तैयार है. अब एक बर्तन में दोबारा पानी को उबालने को रखें. इसमें नमक और ऑयल डालें. अंत में लौकी के लच्छे डालें. इसे तब तक उबालें, जब तक यह सॉफ्ट ना हो जाए. अब इसका पानी छान लें और इसे एक बर्तन में रख दें. इसमें सॉस को अच्छे से मिक्स करें. ऊपर से परमेसन चीज और काली मिर्च मिलाएं. टेस्टी वेजी और ग्लूटन फ्री लौकी पास्ता तैयार है.
View this post on Instagram
.