बांग्लादेश की राजधानी ढाका के हजरत शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार दोपहर जोरदार आग लगने से अफरातफरी मच गई. आग कार्गो विलेज एरिया में लगी, जहां इंपोर्टेड सामान रखा था. देखते ही देखते धुआं पूरे एयरपोर्ट परिसर में फैल गया और सभी फ्लाइट ऑपरेशंस तुरंत रोक दिए गए. एयरपोर्ट के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एम. मसूदुल हसन मसूद के मुताबिक, लैंडिंग और टेकऑफ दोनों पर रोक लगा दी गई है. फायर सर्विस की टीमों के साथ एयरफोर्स के दो यूनिट आग बुझाने में जुटे हैं. हालात की गंभीरता को देखते हुए नेवी की टीम भी ऑपरेशन में शामिल कर ली गई है. अब तक नुकसान का सही आकलन नहीं हो सका है और आग लगने की वजह की जांच जारी है. एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स सस्पेंड रहने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ढाका में इस वक्त सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है.
.