सिर्फ ₹52000 का मिल रहा है 1 लाख वाला सैमसंग गैलेक्सी फोन, फीचर्स और लुक के मामले में एकदम अलग

अगर आप एक प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदने का सही मौका ढूंढ रहे थे तो अब शानदार समय आ गया है. Samsung Galaxy Z Flip 6 पर इस समय ₹54,000 से भी ज्यादा की भारी छूट दी जा रही है. इस फोन की लॉन्च कीमत ₹1,09,999 थी, लेकिन अब इसे Vijay Sales से सिर्फ ₹55,999 में खरीदा जा सकता है. यही नहीं, अगर आप HDFC Bank के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको ₹3,500 का अडिशनल बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा, जिससे इसकी इफेक्टिव कीमत घटकर ₹52,499 रह जाएगी. अगर आप चाहें तो अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करके इस कीमत को और भी कम कर सकते हैं.

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Samsung Galaxy Z Flip 6 में 6.7-इंच का FHD+ Dynamic AMOLED 2X मेन डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है. बाहर की तरफ 3.4-इंच का Super AMOLED कवर स्क्रीन है, जिस पर आप नोटिफिकेशन, सेल्फी और ऐप प्रीव्यू आसानी से देख सकते हैं.

इस फोन में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया गया है, जो 12GB रैम के साथ फ्लैगशिप लेवल परफॉर्मेंस देता है. कैमरे की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है.

दमदार है बैटरी और AI फीचर्स
पावर के लिए इस फोन में 4000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करती है. कंपनी ने इसमें AI फीचर्स भी शामिल किए हैं, जैसे Auto Zoom जो अपने आप सब्जेक्ट को डिटेक्ट करके फ्रेम को एडजस्ट कर देता है. इसके स्टाइलिश डिजाइन, फोल्डेबल फॉर्म और दमदार परफॉर्मेंस की वजह से यह फोन प्रीमियम यूज़र्स के बीच काफी पॉपुलर है.

सबसे बड़ी बात ये है कि अब यह फोन आधी कीमत में मिल रहा है. बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस के साथ इसकी कीमत और भी कम हो सकती है.

अगर आप एक स्टाइलिश, प्रीमियम और फ्यूचर-रेडी स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, तो Samsung Galaxy Z Flip 6 आपके लिए एक शानदार ऑप्शन है. ध्यान रहे कि ये डील लिमिटेड टाइम के लिए है, इसलिए अगर खरीदारी करनी है तो ऑफर देख कर शॉपिंग कर डालें.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *