वीडियो में कार्टून कैरेक्टर डोरेमॉन महाकाल मंदिर के अंदर जाता हुआ दिखाई दे रहा है।
महाकाल मंदिर के एआई वीडियो के इंस्टाग्राम पर वायरल होने के बाद पुजारियों, श्रद्धालुओं और मंदिर समिति ने वीडियो को लेकर आपत्ति जताई थी। इसके बाद महाकाल थाना पुलिस ने वीडियो वायरल करने वाले युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
.
वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट honey-.-Rajput के नाम से 5 अक्टूबर को पोस्ट किया गया था। इसमें AI से जनरेटेड वीडियो में डोरेमॉन को महाकाल मंदिर में प्रवेश करते हुए दिखाया गया है। वीडियो में डोरेमॉन सीधे गर्भगृह में जाने की कोशिश करता है।
इस दौरान गर्भगृह के बाहर खड़े मंदिर के गार्ड, जूते पहने हुए, उसे रोकता है और कहता है कि अंदर जाने के लिए गैजेट नहीं, बल्कि वीआईपी पास चाहिए। इसके बाद एक युवक मंदिर के बाहर स्टॉल लगाकर 250 रुपए में सामान बेचते हुए दिखाई देता है। वीडियो में दिखाया गया है कि डोरेमॉन के पास खरीदने के बाद उसे गर्भगृह में दर्शन करने दिया गया। अंत में वीडियो में डोरेमॉन को जेल से बाहर निकलते हुए दिखाया गया है।
AI जनरेटेड डोरेमॉन की 3 तस्वीरें देखिए…
डोरेमॉन महाकाल गर्भगृह के बाहर पहुंचा। गार्ड जूते पहने हुए दिखाई देता है।

250 रुपए के पास बेचता डोरेमॉन को बेचता एक युवक भी दिखाई दे रहा है।

पास खरीदने के बाद डोरेमॉन को गर्भगृह में दर्शन करते हुए दिखाया गया है।
वीडियो के संज्ञान में आने के बाद महाकाल मंदिर के प्रशासक प्रथम कौशिक ने वीडियो को लेकर कहा था कि यह महाकाल मंदिर की छवि बिगाड़ने वाला है और इसके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बाद शुक्रवार को महाकाल थाना पुलिस ने महाकाल मंदिर की प्रतिष्ठा धूमिल करने के आरोप में इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड कर वायरल करने वाले हनी राजपूत नामक युवक के खिलाफ बीएनएस की धारा 299 में मामला दर्ज कर लिया है।
.