Last Updated:
RAS Success Story: सिरोही जिले के एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखने वाले भाई-बहन ने RAS परीक्षा में इतिहास रच दिया. दोनों ने टीएसपी कैटेगरी में क्रमशः पहला और दूसरा स्थान हासिल किया है. इस उपलब्धि से परिवार ही नहीं, पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है.
सिरोही : राजस्थान प्रशासनिक सेवा आयोग की ओर से जारी आरएएस 2023 परीक्षा के परिणाम में सिरोही जिले के एक ही गांव से दो भाई बहिनों ने सफलता हासिल कर इतिहास रच दिया हैं. इस परीक्षा में बिना कोचिंग के दोनों भाई बहिन ने सेल्फ स्टडीज से हासिल की इस सफलता से अन्य अभ्यर्थियों के लिए भी प्रेरणास्त्रोत बन गए हैं. दोनों युवाओं के चयन से पूरे गांव में खुशी की लहर है.
जिले के आबूरोड तहसील के मावल गांव निवासी जयेश प्रजापत ने लोकल 18 को बताया कि उनका आएएएस परीक्षा में प्रथम प्रयास था, जिसमें उन्हें पूरे राजस्थान में टीएसपी में पहला रैंक और उनकी सगी बहिन कामिनी प्रजापति का टीएसपी में दूसरा रैंक आया हैं.
बड़ी बहन राजसमंद में है जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर
नवचयनित आरएएस जयेश प्रजापति ने बताया कि उनकी इस सफलता में माता पिता और उनकी बहिन का खास योगदान रहा है. उनकी बहिन कामिनी प्रजापति वर्तमान में आरएएस अधिकारी के रूप में राजसमंद जिले में स्टेट जीएसटी असिस्टेंट कमिशनर के रूप में पदस्थापित है. कामिनी का आरएएस परीक्षा में लगातार तीसरी बार चयन हुआ है. दोनों भाई बहिन का 2024 की आरएएस परीक्षा में भी चयत हुआ है.जिसका अभी इंटरव्यू होना बाकी है. उनके पिता प्रभुलाल प्रजापति आबूरोड शांतिवन पोस्ट ऑफिस में पोस्टल असिस्टेंट के रूप में कार्यरत हैं, तो माता कांता देवी वासड़ा गांव में एएनएम के रूप में कार्यरत हैं.
जयपुर में मॉक इंटरव्यू दिए
अभ्यर्थी जयेश ने बताया कि आरएएस की तैयारी करने के लिए उन्होंने सेल्फ स्टडीज का सहारा लिया.बहिन से मील मार्गदर्शन, एनसीआरटी बुक्स और ऑनलाइन मेटेरियल से तैयारी की. इसके बाद उन्होंने सिर्फ इंटरव्यू के लिए जयपुर में मॉक इंटरव्यू दिए थे. जिससे उन्हें काफी मदद मिली.
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica…और पढ़ें
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica… और पढ़ें
.