भोपाल में रेप पीड़िता पर एसिड अटैक: सब्जी खरीदने निकली थी, स्कूटी पर आए बदमाशों ने की वारदात – Bhopal News

भोपाल के पिपलानी इलाके में रेप पीड़िता पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार रात की है। पीड़िता सब्जी खरीदने ने निकली थी, तब स्कूटी सवार दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। हालांकि हमले में युवती मामूली झुलसी है। प्रारंभिक इलाज के बाद उसे अस

.

एएसआई राजीव मिश्रा के मुताबिक भेल के सरकारी क्वार्टर में रहने वाली 24 वर्षीय युवती बेबी केयर टेकर का काम करती है। जबकि उसकी मां भेल में पदस्थ है। उसके कुछ समय पहले मिसरोद थाने में अपने लिव इन पार्टनर आकाश गांगल के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया था। इस मामले में आरोपी को कोर्ट से जमानत मिल गई और मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

रेप केस का आरोपी युवक टाइल्स दुकान पर करता है काम

आरोपी युवक टाइल्स की दुकान पर काम करता है। गुरुवार रात करीब आठ बजे युवती पैदल बाजार सब्जी खरीदने के लिए जा रही थी। तभी गणेश मंदिर के पास काले रंग की स्कूटी पर सवार होकर आए आरोपी आकाश ने कांच की बोतल में रखे एसिड को उस पर फेंक दिया और भाग गया। गाड़ी आकाश का साथी चला रहा था और वह बैठा हुआ था। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्‌टी दी गई

घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया। डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि पीड़िता मोटे कपड़े पहनते हुए थी, इसलिए उस पर एसिड का अधिक प्रभाव नहीं पड़ा और कपड़े जल गए। देर रात पुलिस ने आरोपियों के घरों पर दबिश दी, लेकिन वह वहां नहीं थे। अब पुलिस उनकी तलाश में छापेमार कार्रवाई कर रही है।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *