रायसेन कृषि उपज मंडी में धान की आवक लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को मंडी में 4670 क्विंटल धान की उपज पहुंची, जिसकी व्यापारियों द्वारा न्यूनतम 930 रुपये और अधिकतम 3185 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर खरीद की गई।
.
सोयाबीन उपज लेकर मंडी पहुंचे अब पूसा बासमती धान की आवक भी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। शुक्रवार को भी रायसेन जिले और आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ दूसरे जिलों से भी बड़ी संख्या में किसान अपनी धान और सोयाबीन की उपज लेकर मंडी पहुंचे। गुरुवार को मंडी में 152 क्विंटल सोयाबीन की आवक भी दर्ज की गई थी।
5000 रुपए प्रति क्विंटल बिकना चाहिए किसानों का कहना है कि उन्हें धान की उपज के लिए अभी बहुत कम भाव मिल रहे हैं। पिछले साल भी धान के रेट कम रहे थे। किसानों के अनुसार, पूसा बासमती धान कम से कम 5000 रुपए प्रति क्विंटल बिकना चाहिए, जिससे उनकी लागत और कृषि उपज मंडी तक आने-जाने का भाड़ा भी निकल सके। किसानों ने यह भी बताया कि इस साल धान का उत्पादन भी कम हुआ है।

