Last Updated:
Indore Mobile Market: इंदौर की ये जगह मोबाइल मार्केट के नाम से फेमस है. यहां आपको लगभग हर ब्रांड के स्मार्टफोन कम कीमत पर मिल जाएंगे. यहां आप अपने पुराने मोबाइल फोन को बेच सकते हैं या खरीद सकते हैं.
Indore Cheapest Mobile Market: अगर हम आपसे कोई पूछें कि भारत में मोबाइल का सबसे बड़ा मार्केट कौन सा है, तो शायद आप दिल्ली या मुंबई के किसी मार्केट का नाम लेंगे. लेकिन जब बात मध्यप्रदेश की आती है तो पहला नाम इंदौर के जेल रोड पर मौजूद डॉलर मार्केट का आता है. जहां डॉलर मार्केट नाम की बिल्डिंग में एक ही जगह पर 175 से ज्यादा मोबाइल की दुकानें हैं. यहां आपको जिस भी ब्रांड का मोबाइल चाहिए वो मिल जाएगा वो भी सस्ते दामों में. जबकि नोवेल्टी मार्केट इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के लिए सबसे किफायती बाजार माना जाता है.
सबसे बड़ा मोबाइल बाजार है डॉलर मार्केट
डॉलर मार्केट की स्थापना वर्ष 2000 में हुई थी. यह युवाओं के बीच काफी प्रचलित है. इस मार्केट में आपको अच्छे से अच्छे और महंगे से महंगे मोबाइल सस्ते दामों पर मिल जाते हैं. यहां एक ही परिसर में 175 से ज्यादा दुकानें हैं. दावा किया जाता है कि यह आपको ऑनलाइन से भी सस्ते दाम पर मोबाइल मिल जाता है. इसकी खासियत है कि यह सेकंड हैंड मोबाइल के लिए सबसे उपयुक्त बाजार है. आईफोन से लेकर सैमसंग तक के लेटेस्ट फोन यहां पर कम कीमत पर मिल जाते हैं. साथ ही आप अपने सेकंड हैंड फोन यहां पर अच्छे दाम में बेच सकते हैं.
सस्ते में खरीदें इलेक्ट्रॉनिक आइटम
डॉलर मार्केट में कई सारी दुकानें भी हैं, जहां मोलभाव करके आप पैसे बचा सकते हैं. यहां आपको लगभग हर ब्रांड के स्मार्टफोन कम कीमत पर मिल जाएंगे. यहां आप अपने पुराने मोबाइल फोन को बेच सकते हैं या खरीद सकते हैं. स्मार्टफोन के अलावा यहां आपको टैबलेट, लैपटॉप, कैमरे और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान भी मिल सकते हैं.
विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें
विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक… और पढ़ें
.