Tips And Tricks: दिवाली की सफाई में निकल रहीं छिपकलियां, अपनाएं ये 2 आसान तरीके, दिखना बंद हो जाएंगी

Last Updated:

Diwali Tips And Tricks: आप भी अपने घरों में छिपकली से परेशान हैं और लाख उपाय करने के बावजूद अगर छिपकली आपका पीछा नहीं छोड़ रही, तो इन 2 चीजों की मदद जरूर लें. यह मिनटों में आपके घर से छिपकली को दूर भगा सकते हैं.

Lizard Removal Tips: दिवाली का त्योहार आने वाला है, सभी लोग सफाई में लगे हुए हैं. लेकिन, सफाई के दौरान सबसे बड़ी जो समस्या आती है, वह है छिपकलियों की. घरों की दीवारों पर छिपकलियां खतरा होती हैं. इनको भागने के लिए 2 चीजों की मदद जरूर लीजिए.

कपूर का जादू
कपूर न सिर्फ पूजा में काम आता है, बल्कि छिपकलियों को भगाने में भी मददगार है. इसकी तेज गंध छिपकलियों को बिल्कुल पसंद नहीं आती. आप छोटे-छोटे कपूर के टुकड़े घर के उन कोनों में रख दें, जहां छिपकलियां ज्यादातर दिखती हैं, जैसे कि किचन, अलमारी या खिड़कियों के पास. कपूर की गंध से छिपकलियां तुरंत भाग जाएंगी. कपूर को हर हफ्ते बदलते रहें ताकि असर बना रहे.

लहसुन और प्याज का कमाल
वहीं, लहसुन और प्याज की तेज गंध भी छिपकलियों को दूर रखती है. आप एक प्याज को काटकर या लहसुन की कुछ कलियां छीलकर उन जगहों पर रख दें, जहां छिपकलियां आती हैं. अगर आप चाहें तो लहसुन को पानी में उबालकर उसका स्प्रे बनाएं और कोनों में छिड़क दें. इसकी गंध से छिपकलियां आपके घर में आने से पहले ही भाग जाएंगी. यह तरीका बिल्कुल सुरक्षित और किफायती है.

गंदे कोने और ज्यादा सामान
दिवाली की सफाई करते समय कोनों की अच्छे से सफाई करें. बेकार सामान हटाएं, क्योंकि छिपकलियां अंधेरे और गंदे कोनों में छिपना पसंद करती हैं. खिड़कियों और दरवाजों पर जाली लगाएं, ताकि छिपकलियां बाहर से न आएं. कपूर और लहसुन-प्याज के साथ-साथ घर को हवादार रखें. रोजाना झाड़ू-पोछा करने से भी छिपकलियां कम दिखेंगी.

क्यों हैं ये तरीके खास?
ये दोनों चीजें, कपूर और लहसुन-प्याज हर घर में आसानी से मिल जाती हैं. इन्हें इस्तेमाल करना न सिर्फ आसान है, बल्कि ये पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित हैं. रासायनिक स्प्रे की जगह इन प्राकृतिक उपायों को अपनाकर आप अपने घर को छिपकली-मुक्त बना सकते हैं.

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

दिवाली की सफाई में निकल रहीं छिपकलियां, अपनाएं ये 2 तरीके, दिखना बंद हो जाएंगी

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *