Last Updated:
Rose Plant Care Tips: गुलाब का फूल लगभग हर व्यक्ति को पसंद होता है. इसलिए जो लोग गार्डनिंग का शौक रखते हैं वे अपने बागीचे में गुलाब का पौधा जरूर लगाते हैं. हालांकि कई बार कुछ गलतियों की वजह से उस पौधे में गुलाब आने बंद हो जाते हैं. अगर आपके गुलाब के पौधे पर भी फूल आने बंद हो गए हैं तो आपको ये 5 टिप्स (Rose Plant Care Tips) फॉलो करने चाहिए.
अगर आपके बगीचे में गुलाब के पौधे तो हैं लेकिन उनमें फूल नहीं आ रहे, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. गुलाब एक सुंदर और संवेदनशील पौधा है, जिसकी सही देखभाल और संतुलित पोषण से पौधा फिर से खिल उठता है.थोड़ी सी मेहनत और सही समय पर ध्यान देने से गुलाब के पौधों में भरपूर फूल आ सकते हैं.

सबसे पहले बात करें धूप की, तो गुलाब के पौधों को रोजाना कम से कम 5 से 6 घंटे की सीधी धूप मिलनी चाहिए.अगर पौधे को पर्याप्त धूप नहीं मिलेगी, तो उसमें कली बनना बंद हो जाता है.इसलिए गुलाब के गमले या पौधों को ऐसी जगह रखें .जहां उन्हें खुली धूप मिले.

दूसरा, पानी का सही प्रबंधन भी बहुत जरूरी है.गुलाब के पौधों को न तो बहुत ज्यादा पानी चाहिए और न बहुत कम- ज्यादा पानी देने से जड़ें सड़ जाती हैं और फूल आना बंद हो जाता है.गर्मियों में रोज हल्का पानी दें, जबकि सर्दियों में जरूरत के अनुसार हर दो या तीन दिन में सिंचाई करें. मिट्टी में नमी बनी रहनी चाहिए, पर जलभराव नहीं होना चाहिए.

खाद और पोषक तत्वों की कमी भी फूलों की कमी का एक बड़ा कारण होती है. गुलाब के पौधों में हर 15 दिन में एक बार गोबर की सड़ी हुई खाद, वर्मीकम्पोस्ट या नीमखली डालना चाहिए. इसके अलावा, पौधों में डीएपी या बोन मील जैसी जैविक खाद का हल्का प्रयोग फूलों की संख्या बढ़ाने में मदद करता है.

कटिंग और छंटाई पर ध्यान देना जरूरी है. सूखी टहनियों और पुराने फूलों को समय-समय पर काटते रहें. इससे पौधे में नई शाखाएं निकलती हैं और कली बनने की प्रक्रिया तेज होती है. गुलाब की छंटाई ठंड के मौसम में सबसे बेहतर मानी जाती है.

कीट और रोग नियंत्रण पर भी ध्यान दें.अगर पौधों पर सफेद धब्बे, पत्तियों का पीला होना या कीड़े दिखाई दें, तो नीम के तेल का छिड़काव करें. इससे पौधा स्वस्थ रहेगा और फूलों की संख्या बढ़ेगी.

सही खाद और पर्याप्त धूप—बस यही तीन मंत्र गुलाब को फिर से खिलाने के लिए काफी हैं. अगर आप इन बातों का पालन करेंगे तो आपका बगीचा जल्द ही रंग-बिरंगे और खुशबूदार गुलाबों से महक उठेगा.
.