Last Updated:
Clothes Storage Tips: गर्मी के कपड़ों को लंबे समय तक ताजा और नई जैसी बनाकर रखने के लिए सही स्टोरिंग और कुछ घरेलू उपाय अपनाना जरूरी है. यहां जानिए कुछ ऐसे तरीके जिनसे आपके कपड़े महीनों तक फ्रेश रहेंगे.
Clothes Storage Tips: जैसे-जैसे सर्दी का मौसम आता है, लोग अपने गर्मी के कपड़े अलमारी में रख देते हैं. लेकिन कई बार महीनों बाद इन्हें निकालते समय कपड़ों में बदबू या फफूंदी लग जाती है. अगर आप चाहते हैं कि आपके गर्मी के कपड़े लंबे समय तक नए जैसे रहें, तो कुछ आसान तरीके अपनाना बहुत जरूरी है.
कॉटन बैग का करें इस्तेमाल
कपड़ों को स्टोर करने के लिए कॉटन या सूती कपड़े के बैग का इस्तेमाल करना चाहिए. प्लास्टिक के बैग में नमी फंस जाती है, जिससे कपड़ों में बदबू आने लगती है. साथ ही अलमारी या बैग में सुखी नीम की पत्तियां, कपूर, सुखे संतरे या नींबू के छिलके, लैवेंडर सैशे रखने से कपड़ों में ताजगी बनी रहती है और कीड़े-मकोड़ों से भी बचाव होता है.
विशेषज्ञों के अनुसार कपड़ों को कभी भी प्लास्टिक बैग में न रखें. यदि आप कपड़े अलमारी या बक्से में रख रहे हैं, तो नीचे एक साफ सूखा कपड़ा बिछाएं और ऊपर भी एक परत डाल दें. इससे कपड़ों में धूल और नमी नहीं जाएगी.
लंबे समय तक फ्रेश रहेंगे कपड़े
डॉ ममता त्रिपाठी ने कुछ घरेलू उपाय भी बताए जो कपड़ों में ताजगी बनाए रखने में मदद करते हैं. कपड़ों के साथ सुखी नीम की पत्तियां या कपूर रखें, यह कीड़े-मकोड़ों को दूर रखता है और बदबू नहीं आने देता. अलमारी या बैग में सूखे संतरे या नींबू के छिलके रखने से कपड़ों में प्राकृतिक खुशबू बनी रहती है. लैवेंडर सैशे या खुशबूदार पोटली भी कपड़ों को महकदार बनाती है. कुछ लोग अलमारी में बेकिंग सोडा का खुला पैकेट भी रखते हैं, जो नमी को सोख लेता है और फफूंदी नहीं लगने देता.
कपड़ों को लंबे समय तक बंद न रखें. हर 20-25 दिन में एक बार अलमारी या बक्से को खोलकर कपड़ों को थोड़ी देर हवा में रखें. इससे कपड़ों में ताजगी बनी रहती है और किसी तरह की गंध नहीं आती. इस तरह के आसान उपाय अपनाकर आप अपने गर्मी के कपड़ों को लंबे समय तक नए जैसे और महकदार रख सकते हैं.
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं… और पढ़ें
.