मुरैना में ढाक पुरा गांव से सिंथेटिक दूध बनाने का बड़ी मात्रा में सामान मिला है । खाद्य विभाग ने मिले गए सामान का जांच सैंपल लिए है। महुआ थाना पुलिस, खाद्य विभाग, राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने ढाक पुरा गांव में केशव गुर्जर के घर छापामार कार्यवाही कर
.
सर्चिंग के दौरान 600 लीटर सोर्बिटल 8 बोरी ग्लूकोज पाउडर 1 कैन हाइड्रोजन पेरोक्साइड जब्त किया है। आरोपी अपना घर छोड़ फरार हो गया है। खाद्य विभाग ने पकड़े गए सामान की जांच हेतु सैंपलिंग की है।
मिलावट खोर केशव गुर्जर ने सिंथेटिक दूध बनाने का सामान घर पर नहीं बल्कि अपनी भैंसों के तबेले में छुपा रखा था। कार्यवाही करने गए संयुक्त टीम ने केशव के घर के बाद भैंसों के तबेले में सर्चिंग की तो सामान मिला।
सिंथेटिक दूध बनाने का जब्त सामान
अंबाह एसडीएम रामनिवास सिकरवार अनुसार
ढाक पुरा में सामान मिला है जिस पर खाद्य विभाग ने सैंपलिंग कर कार्यवाही की है । जब्त सामान को महुआ थाने में रखवाया गया है । अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।
