Last Updated:
Diwali 2025 : कार्तिक अमावस्या तिथि यानी दिवाली की रात को अगर कुछ टोटका करें तो धन की समस्याएं दूर हो जाएंगी. और जीवन के सभी दुखों का नाश हो जाएगा. आइए इस बारे में विस्तार से जानें.
उज्जैन. हिन्दू धर्म मे हर साल कार्तिक अमावस्या तिथि पर बड़े ही भव्य तरीके से दीपावली का त्योहार मनाने का विधान है. इस पर्व पर घर के कोने कोने में दीयों को जलाकर प्रकाश फैलाया जाता है. इस रात माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की विशेष पूजा आराधना की जाती है. कार्तिक अमावस्या तिथि पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा आराधना करने से दुखों, संकटों और रोगों का जीवन से अंत होता है और घर में सुख समृद्धि और सकारात्मकता का संचार होता है. उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, दिवाली की रात अगर कुछ चमत्कारी उपाय करें तो मां लक्ष्मी की कृपा पायी जा सकती है. कुछ खास और प्रभावशाली उपाय टोटके के बारे में आइए जानें.
दीपक – दीवाली की रात माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उनके सामने देशी घी के सात या नौ मुख वाले दीपक जालाने चाहिए. मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से परिवार के सभी सदस्यों की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है.
काली मिर्च – दीपावली के दिन काली मिर्च के 7 या 11 दाने लेकर अपने और अपने परिवार के सदस्यों के सिर पर से 7 बार घड़ी के विपरित दिशा में घूमाकर दक्षिण दिशा में घर से बाहर फेक दें. ऐसा करने से धन धान्य में वृद्धि होगी और शत्रुओं से भी मुक्ति मिलेगी.
पीपल – दिवाली की रात अमावस्या होती है. मान्यताओं के अनुसार दिवाली की शाम सिंदूर, दही और साबुत उड़द लेकर पीपल की जड़ में रख कर एक दीप जला देने से आर्थिक समस्याएं दूर हो सकती हैं.
सुख-समृद्धि – मान्यताओं के अनुसार दिवाली की रात पांच-पांच सुपारी, हल्दी की गांठ, कौड़ी और गोमती चक्र को एक लाल कपड़े में बांधकर पूजा स्थल पर रख दें. लक्ष्मी-गणेश पूजा के बाद इसे घर या दुकान की चौखट पर बांध देने से धन और सुख-समृद्धि का आगमन होता है.
फिटकरी – अगर दुकान व व्यापार में परेशानी चल रही है तो एक साबुत फिटकरी लें और दीपावली की रात को उसको दुकान में चारों ओर घुमाएं. इसके बाद किसी भी दुकान पर उत्तर दिशा की ओर फेंक दें. ऐसा करने से नजर दोष दूर होगी और दुकान में अच्छी बिक्री भी होगी.
7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें
7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह… और पढ़ें
.