छतरपुर के बागेश्वर धाम में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई पहल की शुरुआत हुई है। 1 अक्टूबर को बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ‘कैंसर हीलर आशा कैंप’ का शुभारंभ किया। यह कैंप कैंसर पीड़ितों को निःशुल्क परामर्श और उपचार सुविधाए
.
यह पहल 200 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन विश्व स्तरीय 100 बेड के कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के साथ जुड़ी है। प्रधानमंत्री द्वारा भूमि पूजन के बाद यह अस्पताल तेजी से आकार ले रहा है, जो क्षेत्र में कैंसर उपचार की सुविधाओं को बढ़ाएगा।
‘कैंसर हीलर आशा कैंप’ एक निजी संस्था ने स्थापित किया है। यह कैंप बुंदेलखंड सहित देशभर के कैंसर मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है। इसमें मरीजों को निःशुल्क जांच, परामर्श और दवाओं पर 90% तक की छूट दी जा रही है।
कैंप में डॉ. संतोष यादव (दिल्ली) सहित पांच सदस्यीय विशेषज्ञ मेडिकल टीम तैनात है, जो तीन ओपीडी संचालित कर रही है। अब तक 25 से अधिक कैंसर मरीज इस निःशुल्क परामर्श सुविधा का लाभ उठा चुके हैं।
बागेश्वर धाम की यह पहल स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इससे ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के कैंसर मरीजों को बड़ी राहत और उम्मीद मिल रही है।