Last Updated:
Diwali Decoration Tips : अगर आप भी दिवाली के पर्व अपने घर को एक ट्रेडिशनल लुक देना चाहते हैं, तोआइए जानते हैं इस दिवाली कैसे करें घर की डेकोरेशन और क्या है ट्रेंड में?
Diwali Decoration Tips : दिवाली का पर्व आते ही सबसे पहले घर की साफ-सफाई शुरू होती है. उसके बाद नंबर आता है घर की सजावट का. अगर आप अपने घर के वही पुराने ओल्ड लुक से बोर हो चुके हैं, तो इस दिवाली के मौके पर अपने घर को दीजिए एक ट्रेडिशनल न्यू लुक. आइए जानते हैं इस दिवाली कैसे करें घर की डेकोरेशन और क्या है ट्रेंड में?
पुरानी साड़ियों से घर को सजाएं
इस दिवाली आप पुरानी साड़ियों से अपने घर को एक वाइब्रेंट लुक दे सकते हैं. इसके लिए आप रंग-बिरंगे पर्दे और कुशन कवर बना सकते हैं. आप चाहें तो फोटोशूट के लिए एक खूबसूरत बैकग्राउंड भी बना सकते हैं.
दिए
अगर आपके पास पिछले साल के पुराने दिएहैं, तो आप उन्हें रंगकर अपने घर को सजा सकते हैं. आप चाहें तो उनमें खूबसूरत लेस और स्टोन लगाकर उन्हें आकर्षक लुक दे सकते हैं.
बोतल
इस दिवाली आप पुरानी प्लास्टिक की बोतलों से घर पर ही खूबसूरत वॉल हैंगिंग बना सकते हैं. इसे आप घर की बालकनी और खिड़कियों पर भी लगा सकते हैं. अगर आप चाहें तो इसमें लाइट लगा सकते हैं. इससे दिवाली पर घर की सुंदरता बढ़ जाएगी.
दिवाली के अवसर पर लोग घरौंदा बनाते हैं जिसे वो खूबसूरत लाइट्स और रंग-बिरंगी सजावट से अपने घरों को सजाते हैं. आप अपने लिविंग रूम में भी ऐसा ही एक सजावटी सामान रखकर अपने घर की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं. नोट: (ऊपर दी गई जानकारी सामान्य जानकारी पर आधारित है। न्यूज़ 18 हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य आप तक जानकारी पहुंचाना है।
With more than 3 years above of experience in Digital Media. Currently I am working with News 18. Here, I am covering Hyperlocal News, Agriculture, Lifestyle, Health & Wellness, Beauty, Fashion, Religion an…और पढ़ें
With more than 3 years above of experience in Digital Media. Currently I am working with News 18. Here, I am covering Hyperlocal News, Agriculture, Lifestyle, Health & Wellness, Beauty, Fashion, Religion an… और पढ़ें
.