MP LIVE: राजधानी भोपाल के लोगों को आज बिजली गुल होने की परेशानी झेलनी पड़ सकती है. शहर के करीब 40 इलाकों में आज पावर कट रहेगा. बिजली विभाग ने बताया है कि यह कटौती मेंटेनेंस वर्क के कारण की जा रही है, ताकि आगे बिजली सप्लाई सुचारू बनी रहे.
सबसे पहले बात करें सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होने वाली कटौती की इस दौरान मालीखेड़ी, पलासी, बड़वई, एलेक्सर ग्रीन, नाइस स्पेश कॉलोनी और राजनगर पलासी के लोग बिना बिजली के रहेंगे.
इसी समय स्लॉट में ही शायद्री, सीएसडी कॉलोनी, 48 क्वार्टर, पुलिस रेडियो कॉलोनी, प्रेमपुरा, हाउसिंग बोर्ड, सिल्वर स्टेट, नंद विहार, स्वर्णकुंज, नर्मदा अपॉर्टमेंट और अमलतास एवेन्यू में भी बिजली सप्लाई ठप रहेगी.
वहीं, सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी सुहागपुर, नरेला हनुमंत, हिनोतिया आलम, फेथकलां, गुरारीघाट, रतनपुर सड़क, पिपलिया केशो, सेज ग्रीन सिटी और ऑस्ट्रिया कॉलोनी में. इन इलाकों में पांच घंटे तक बिजली न रहने से लोगों को पानी, इंटरनेट और होम ऑफिस जैसी दिक्कतें झेलनी पड़ सकती हैं.
सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ईदगाह हिल्स, बीडीए कॉलोनी और पुलिस कॉलोनी में बिजली कटौती रहेगी. यानी यहां चार घंटे तक पंखे, एसी और कूलर बंद रहेंगे.
इसके अलावा सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक दो घंटे का शटडाउन रहेगा रोहित नगर, स्पायर, रुद्राक्ष पार्क कॉलोनी, आकृति इन्क्लेव और सुभालय विहार में.
October 16, 2025 10:21 IST
मुख्य चौराहे पर स्थित कन्हैया होटल में लगी आग
अधारताल मुख्य चौराहे पर स्थित कन्हैया होटल में आग लग गई. सिलेंडर फटने की वजह से लगी इस आग को बुझाने के लिए दमकल के दो वाहन मौके पर पहुंचे. आग लगने से होटल में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया. यह घटना सुबह-सुबह की है, और आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की जा रही है. दमकल कर्मियों के प्रयास से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया, जिससे आस-पड़ोस की अन्य दुकानों को बचा लिया गया. यह मामला जबलपुर के थाना अधारताल क्षेत्र का है.
October 16, 2025 09:49 IST
मुरार थाना क्षेत्र से दो किशोरियां लापता
मुरार थाना क्षेत्र से दो किशोरियां लापता हो गई हैं. पहली घटना सिंहपुर रोड की है, जहां 16 साल की नाबालिग 8 अक्टूबर को घर से निकली थी और तब से लापता है. दूसरी घटना किशनपुरी की है, जहां 17 साल की नाबालिग 14 अक्टूबर को घर से निकली थी और उसका भी कोई पता नहीं है. इन दोनों मामलों में मुरार पुलिस ने अपहरण की एफआईआर दर्ज की है. अज्ञात व्यक्तियों पर अपहरण का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है. पुलिस दोनों किशोरियों को खोजने के प्रयास में लगी हुई है.
October 16, 2025 09:20 IST
Gwalior News: ई-रिक्शा और बाइक टकराने से घमासान
गोल पहाड़िया इलाके में एक बड़ी घटना हुई जब एक ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर के बाद बवाल मच गया. इस टकराव के बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और मामला हिंसक हो गया. इस दौरान ई-रिक्शा चालक आकाश राजपूत को बेरहमी से पीटा गया. घटना ने इलाके में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है और वे न्याय की मांग कर रहे हैं.
October 16, 2025 08:49 IST
देवास में टैंकरों में लगी भीषण आग, ड्राइवर और क्लीनर ने भागकर बचाई जान
बीती रात अत्यंत ज्वलनशील पदार्थ से भरे टैंकरों में भीषण आग लग गई. यह घटना उज्जैन रोड के सिंगवदा में देर रात हुई. बताया जा रहा है कि डीजल/पेट्रोल इंडियन ऑयल के टैंकर में ट्रांसफर किया जा रहा था, उसी दौरान टैंकरों में आग लग गई. हालाँकि, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई. ड्राइवर और क्लीनर ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई. रात में ही फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली है.
October 16, 2025 08:38 IST
उज्जैन में देर रात ट्रैवल्स की दुकान में लगी आग
उज्जैन के देवास गेट बस स्टैंड पर रात 2 बजे से 3 बजे के बीच ट्रेवल्स की दुकान में आग लग गई. पुलिस थाने से 100 मीटर की दूरी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आग देखी और तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया. फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. एक ही ट्रेवल्स की दो दुकानों में आग लगी थी.
October 16, 2025 07:58 IST
ग्वालियर में दिलीप बिल्डकॉन के ठिकानों पर देर रात छापेमारी
ED ने दिलीप बिल्डकॉन के ठिकानों पर छापेमारी की. दीनदयाल नगर के मकान पर भी रेड हुई. देर रात 2 लोग वहां पहुंचे थे. वे दस्तावेजों की तलाश में आए थे. सोमवार को भोपाल में भी रेड की गई थी.
October 16, 2025 07:51 IST
ग्वालियर: 8 साल के बच्चे का घर के बाहर से अपहरण
डीडी नगर से 8 साल के बच्चे का अपहरण हो गया. 4 किलोमीटर दूर आदित्यपुरम में बच्चा मिला. इस घटना को एक्स आर्मी मैन दीपक जादौन ने अंजाम दिया. बच्चा घर के बाहर खेल रहा था, तभी नशे की हालत में आरोपी ने उसे उठाकर ले गया. महाराजपुरा पुलिस अब आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है.
October 16, 2025 07:37 IST
भोपाल को जल्द मिलेगा पहला सिटी म्यूजियम
भोपाल जल्द ही अपना पहला सिटी म्यूजियम प्राप्त करेगा, जो राजा भोज को समर्पित होगा. इस संग्रहालय में परमार वंश का गौरव प्रदर्शित होगा. मोती महल में तैयार हो रहा यह सिटी म्यूजियम 11 गैलरियों में शहर का इतिहास सजाएगा. इस संग्रहालय में 10,661 वर्गफिट डिस्प्ले एरिया में 164 दुर्लभ वस्तुएं प्रदर्शित की जाएंगी। नए साल में इसे खोलने की योजना है.
October 16, 2025 07:30 IST
रतलाम: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत
अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, जिससे दो बाइक सवारों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया. यह हादसा ऐटलेने के पास बड़ौदा फंदे के पास हुआ. बाइक पर सवार तीन युवक, जो झाबुआ के निवासी थे, मजदूरी कर घर लौट रहे थे. इस दुर्घटना की जांच में नामली थाना पुलिस जुटी हुई है.
October 16, 2025 07:28 IST
सीएम मोहन यादव के आज के कार्यक्रम
.