Moto G100 (2025) को चुपचाप चीन में लॉन्च कर दिया गया है. इस नए स्मार्टफोन में Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर और 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. ये फोन पहले आए Moto G100 Pro का लाइट वर्जन है, जिसे जुलाई में लॉन्च किया गया था और उसमें MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट और 6,720mAh की बैटरी दी गई थी. कंपनी ने सबसे पहले Moto G100 को 2021 में यूरोप में लॉन्च किया था, जिसमें Snapdragon 870 प्रोसेसर और 5,000mAh बैटरी दी गई थी.
इस फोन में 6.72 इंच का फुल-HD+ (1,080×2,400 पिक्सल) LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,050 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. डिस्प्ले में DC डिमिंग टेक्नॉलजी भी दी गई है जो आंखों पर जोर कम करने में मदद करती है. Moto G100 में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट के साथ 12GB LPDDR4x RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है. यह फोन Android 15 बेस्ड Hello UI पर चलता है.
कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में पीछे की ओर 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड मैक्रो कैमरा दिया गया है. वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है. बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए फोन में स्टीरियो स्पीकर भी दिए गए हैं.
Moto G100 (2025) की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है इसमें 7,000mAh की बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी ऑप्शन में Wi-Fi, Bluetooth, GPS, NFC, OTG और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं.
सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. यह IP64 रेटिंग के साथ आता है, यानी धूल और पानी के छींटों से कुछ हद तक सुरक्षित रहेगा. इसका वजन 210 ग्राम है और साइज़ 166.23×76.5×8.6mm है.
Moto G100 की कीमत चीन में CNY 1,399 (लगभग ₹17,400) रखी गई है. यह फोन 12GB RAM और 256GB स्टोरेज में आता है. इसे Lenovo की चीन ई-स्टोर वेबसाइट से खरीदा जा सकता है. कलर ऑप्शन में Green Peak, Obsidian Black और Sky Blue शामिल है.
.