Last Updated:
Bedroom Vastu Tips: अगर आप अपने घर के बेडरूम में पौधे लगाना चाहते हैं तो हम आपको 5 ऐसे खुशबूदार पौधे बताने जा रहे हैं जिनकी खुशबू से बेडरूम तो महकता ही है. साथ ही ये घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखते हैं. इन्हें घर में लगाना शुभ माना जाता है.
बेडरूम हमारे घर का सबसे अहम कमरा होता है, जो हमारी दिनभर की थकान और स्ट्रेस को दूर करने में मदद करता है. यही वह कमरा है, जहां व्यक्ति अधिकतर समय बिताता है.

वास्तु शास्त्र की मानें तो बेडरूम में कई वास्तु दोष होते हैं, जिन्हें कुछ पौधे दूर कर सकते हैं. आइए जानें इन पौधों के बारे में. इनके लिए सही दिशा क्या होती है, ये भी जानेंगे.

क्रासुला प्लांट, जिसे “जेड प्लांट” या “मनी ट्री” भी कहा जाता है. इसे वास्तु शास्त्र और फेंगशुई में धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. इसकी मोटी, गोल पत्तियां सिक्कों की तरह दिखती हैं, जो इसे आर्थिक लाभ से जोड़ती हैं. इसे घर के बेडरूम में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और धन की वृद्धि होती है.

क्रासुला प्लांट कम देखभाल की आवश्यकता वाला पौधा है, जो सूखे को सहन कर सकता है और लंबे समय तक हरा-भरा रहता है. इसे उत्तर या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है, इसलिए इसे बेडरूम में लगाया जा सकता है.

दोना या दवना पौधा जो अपनी खुशबू के लिए जाना जाता है. इसकी खुशबू ब्रांडेड परफ्यूम को भी मात देती है. ये पौधा वातावरण को शुद्ध और स्वच्छ बनाता है. इसके पत्तों की भीनी-भीनी खुशबू से हवा शुद्ध रहती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. इसके अलावा, ये पौधा रात में ऑक्सीजन भी छोड़ता है.

यह एक रसीला पौधा है जो तेज, बगैर धूप में भी उगता है, जिससे यह धूप वाले बेडरूम की खिड़की के लिए एकदम उपयुक्त है. ये पौधा न केवल सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है बल्कि औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है.

लिली पौधे को शांति और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर इस पौधे को घर के बेडरूम में रखा जाए तो यह बुरे सपने को दूर कर अच्छी नींद लाने में मदद करता है. इसे बेडरूम में रखने से पॉजिटिविटी आती है.

वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट बेडरूम में लगाना शुभ माना जाता है. यह अच्छे स्वास्थ्य का सूचक भी माना गया है. इस पौधे को अपने बेड के साइड में रखना चाहिए. इससे व्यक्ति को ताजी हवा भी मिलती है और आर्थिक लाभ भी होता है.
.