दुनिया भर में तेजी से बढ़ रहे हैं युवाओं की मौत के मामले, नई स्टडी से हड़कंप, 4 चीजें ज्यादा ले रही हैं जानें

Last Updated:

High Youth Death Rate: पूरी दुनिया में असमय युवाओं की मौत तेजी से बढ़ने लगी है. दुनिया भर के डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने इस बात पर चिंता जाहिर की है. आखिर इसके क्या कारण है युवाओं की मौत असमय होने लगी है.

युवाओं की मौत के कारण.

High Youth Death Rate: आए दिन युवाओं की मौत के मामले बढ़ने लगे हैं. हमेशा न्यूज में यह सुनने को मिलता है कि युवाओं की किन्हीं कारण से मौत हो गई. यह बात सही है. ग्लोबल रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है कि जितनी मौतें हो रही हैं, उनमें युवाओं की मौतें भी तेजी से बढ़ रही है. लेंसेट की रिपोर्ट में द ग्लोबल बर्डेन ऑफ डिजीज स्टडी के मुताबिक 2023 में ऑवरऑल मौतें पहले के मुकाबले कम हुई है. औसत मृत्यु दर भी कोविड-19 के बाद अब सुधर रही है लेकिन युवा असमय मौत के शिकार हो रहे हैं.

61 प्रतिशत मौत के मामले बढ़े
द गार्जियन की खबर के मुताबिक रिपोर्ट में कहा गया है कि रिपोर्ट के मुताबिक 1950 से अब तक 5 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों में मौतों की संख्या पहले के अनुमान से अधिक रही है. इन मौतों की रमुख वजह इंफेक्शन डिजीज और आकस्मिक दुर्घटना रही. इनमें आत्महत्या और ड्रग्स के मामले सबसे ज्यादा रहे. वहीं 15 से 29 वर्ष की आयु की लड़कियों और महिलाओं में मृत्यु दर पहले के अनुमान से 61 प्रतिशत अधिक पाई गई, जिसका मुख्य कारण गर्भावस्था या प्रसव के दौरान मौतें, सड़क दुर्घटनाएं और मैनिंजाइटिस थे.

युवाओं की मौत की प्रमुख वजहें
रिपोर्ट में जो सबसे अधिक चिंता जाहिर की गई है, वह है युवाओं की मौत. रिपोर्ट के मुताबिक युवाओं में बढ़ती मौत की प्रमुख वजहों में आत्महत्या सबसे बड़ा कारण है. इसके बाद ड्रग्स बहुत बड़ा कारण है. उत्तर अमेरिका और लैटिन अमेरिकी देशों में ये दोनों कारण सबसे ज्यादा प्रभावी है. वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन (IHME) के निदेशक डॉ. क्रिस्टोफर मरे ने कहा कि जब हम इन आंकड़ों की समीक्ष कर रहे थे तब किशोरों और युवाओं में मौतों में बहुत तेज बढ़ोतरी ने निश्चित रूप से हमारा ध्यान खींचा. उन्होंने बताया कि युवाओं में अल्कोहल, ड्रग्स और आत्महत्या की प्रवृति ने चिंता में डाल दिया है. इससे युवाओं की मौत की दर बढ़ रही है.दिलचस्प बात यह कि आत्महत्या और ड्रग्स के कारण पुरुषों से ज्यादा महिलाओं में मौत हो रही है.
कहीं सोशल मीडिया तो वजह नहीं

युवाओं में बढ़ते मौत के मामलों के लेकर कई तरह के विचार वैज्ञानिकों के बीच संवाद का हिस्सा बन रहा है. डॉ. क्रिस्टोफर मरे कहते हैं कि युवाओं में आत्महत्या या ड्रग की प्रवृति के पीछे क्या सोशल मीडिया वजह है? या फिर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स या फिर पालन-पोषण में कुछ गड़बड़ियां. कुल मिलाकर बात यह है कि हम अभी तक इसके वास्तविक कारण नहीं जान पा रहे हैं कि युवाओं में इस तरह की प्रवृति क्यों बढ़ रही है. हमें पता है कि कोविड ने स्थिति को और खराब कर दिया. इसलिए मैं कहूंगा कि मेंटल हेल्थ के कारणों को लेकर मनोविज्ञान और सामाजिक विमर्श में काफी विवाद है. इसलिए इसका समाधान खोजन में हमें दिक्कतें हो रही हैं. मरे ने कहा कि ग्लोबल बर्डन ऑफ डिज़ीज हमारे लिए एक चेतावनी है. यह सरकारों से रणनीति में सुधार करने की गुजारिश करती है.

सरकारों को नीति बनाने की जरूरत

डॉ. मरे ने कहा कि युवाओं की मौत के बढ़ते मामलों के पीछे कई कारण हो सकते हैं. आज हम हर तरफ से कई मोर्चे पर चौतरफा घिरे हुए हैं. पर्यावरण संकट, इंफेक्शन डिजीज, नॉन-कम्युनिकेबल डिजीज, मलेरिया, एचआईवी, टीबी जैसी बीमारियां हमारी कमजोर स्वास्थ्य प्रणालियों को बाधित कर रही है. दूसरी तरफ कोविड के बाद टीकाकरण अभियान में साफ कमी देखी जा रही है. वहीं युवाओं की हेल्थ को लेकर कोई ठोस कार्यक्रम नहीं है. ऐसे में सरकारों और सहायता समूहों को इन सारी बातों को ध्यान देना चाहिए.

Lakshmi Narayan

Excelled with colors in media industry, enriched more than 19 years of professional experience. Lakshmi Narayan is currently leading the Lifestyle, Health, and Religion section at News18. His role blends in-dep…और पढ़ें

Excelled with colors in media industry, enriched more than 19 years of professional experience. Lakshmi Narayan is currently leading the Lifestyle, Health, and Religion section at News18. His role blends in-dep… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

दुनिया भर में तेजी से बढ़ रहे हैं युवाओं की मौत के मामले, नई स्टडी से हड़कंप,

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *