Last Updated:
WHO warns against 3 cough Syrups: वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने भारत के मध्य प्रदेश में बच्चों की मौतों के लिए जिम्मेदार कोल्ड्रिफ समेत 3 कफ सिरप के खिलाफ चेतावनी जारी की है. ग्लोबल हेल्थ एजेंसी का कहना है कि ये सिरप स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा हैं और इन्हें पीने से कई गंभीर और जानलेवा बीमारियां हो सकती हैं.
WHO warns against 3 Cough Syrups: भारत में मिलावटी खांसी का सिरप पीने से हुई 22 बच्चों की मौतों पर संज्ञान लेते हुए अब वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने 3 कफ सिरप को लेकर चेतावनी दी है. इसमें जहरीला कोल्ड्रिफ सिरप भी शामिल है, जिसकी वजह से मध्य प्रदेश के छिंदबाड़ा में बच्चों की मौतें हुई हैं. डब्ल्यूएचओ ने सभी अथॉरिटीज से कहा है कि देश में अगर कहीं भी ये सिरप दिखाई दें तो तत्काल हेल्थ एजेंसी को रिपोर्ट करें.
जांच में खांसी के इन सिरपों में डायथिलीन ग्लाइकोल (डीईजी) नाम का जहरीला कैमिकल भारी मात्रा में पाया गया है. जो एक रंगहीन और गंधहीन रसायन है, इसका उपयोग सिरप को मीठा करने के लिए किया जाता है. जबकि इसका उपयोग मानव उपभोग के लिए नहीं किया जा सकता है.
भारत में पहले ही हो चुके हैं बैन
गौरतलब है कि डब्ल्यूएचओ की इस चेतावनी से पहले ही भारत में इन 3 सिरपों को बैन कर दिया गया है. हाल ही में केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) को सूचित भी किया था कि इन तीनों ही सिरप को सभी मेडिकल स्टोर्स से वापस मंगा लिया गया है और निर्माताओं को इनका उत्पादन रोकने का आदेश दिया गया है. इससे पहले CDSCO ने बुधवार को WHO को बताया था कि इनमें से किसी भी कफ सिरप का भारत से दूसरे देशों में निर्यात नहीं किया गया है.
भारत सरकार ने जारी की है एडवाइजरी
सीडीएससीओ ने आगे बताया था कि एमपी में जिन बच्चों की मौत हुई है, उनमें 5 साल से कम उम्र के बच्चे शामिल हैं, जिन्होंने कोल्ड्रिफ सिरप पीया था. वहीं जांच में पता चला कि इस सिरप में स्वीकृत मात्रा के मुकाबले 500 फीसदी ज्यादा स्वीकृत डायथिलीन ग्लाइकोल पाया गया है. हालांकि भारत सरकार ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को एडवाइजरी जारी कर खांसी का सिरप प्रिस्क्राइब करने से पहले सावधानी बरतने की सलाह दी है साथ ही कहा है कि जो सिरप आमतौर पर 5 साल तक के बच्चों के लिए प्रिस्क्राइब नहीं किया जाता है उसे किसी भी कीमत र 2 साल से कम उम्र के बच्चों को न दिया जाए.
ये हैं तीन फार्मा कंपनियां
अमर उजाला एनसीआर में रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत करने वाली प्रिया गौतम ने हिंदुस्तान दिल्ली में संवाददाता का काम किया. इसके बाद Hindi.News18.com में वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर काम कर रही हैं. हेल्थ एंड लाइफस्…और पढ़ें
अमर उजाला एनसीआर में रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत करने वाली प्रिया गौतम ने हिंदुस्तान दिल्ली में संवाददाता का काम किया. इसके बाद Hindi.News18.com में वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर काम कर रही हैं. हेल्थ एंड लाइफस्… और पढ़ें