पान और चॉकलेट फ्लेवर वाली ड्राई फ्रूट्स मिठाइयां, स्वाद में लाजवाब, जानें रेट

Last Updated:

फिरोजाबाद में त्यौहार के दौरान अलग-अलग तरह की मिठाइयां तैयार की जाती हैं, लेकिन इनमें कुछ खास मिठाइयां ड्राई फ्रूट्स से बनाई जाती हैं. इनमें काजू, बादाम, किशमिश, मिगी आदि शामिल होते हैं. पान और चॉकलेट फ्लेवर से तैयार ये मिठाइयां स्वाद और पौष्टिकता का बेहतरीन मिश्रण पेश करती हैं. आइए जानते है इनका प्राइस…

इस त्यौहार पर अगर आप भी मिठाई खरीदना चाहते हैं तो ड्राई फ्रूट्स से तैयार ये फ्रूट लड्डू काफी फेमस हैं. इन लड्डुओं को घर पर भी तैयार किया जा सकता है. इनमें काजू, किशमिश और बादाम भी मिलाए जाते हैं. इनकी कीमत 1260 रुपए प्रति किलो है.

काजू कटोरी मिठाई

दीपावली पर वैसे तो कई तरह की मिठाई तैयार होती हैं, लेकिन ड्राई फ्रूट्स से बनी यह काजू कटोरी बेहद स्वादिष्ट है. इसे काजू से तैयार किया जाता है, जिसमें एक मेवा की कटोरी में काजू भरकर मिठाई बनाई जाती है. इसकी कीमत 1260 रुपए प्रति किलो है.

काजू केनव मिठाई

फिरोजाबाद में मिलने वाली यह मिठाई ड्राई फ्रूट्स से तैयार की गई एक अलग मिठाई है. इसे कई तरह की मिठाइयों के साथ बनाया जाता है और इसका स्वाद भी ड्राई फ्रूट्स जैसा होता है.

बादाम चॉकलेट लड्डू

अभी तक आपने सिर्फ चॉकलेट खाई होगी, लेकिन फिरोजाबाद में चॉकलेट से तैयार की गई मिठाई भी मिलती है, जिसमें बादाम मिलाया जाता है. यह मिठाई खाने में काफी अलग और टेस्टी है, और इसकी कीमत 1280 रुपए प्रति किलो है.

पान वाली मिठाई

अगर आप भी टेस्टी और अलग फ्लेवर वाली मिठाई खाना पसंद करते हैं, तो फिरोजाबाद में कई तरह के फ्लेवर की मिठाई मिलती हैं. इनमें पान फ्लेवर वाली मिठाई भी काफी लोकप्रिय है. इसे ड्राई फ्रूट्स के साथ मिलाकर तैयार किया जाता है और इसकी कीमत 1260 रुपए प्रति किलो है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

पान और चॉकलेट फ्लेवर वाली ड्राई फ्रूट्स मिठाइयां, स्वाद में लाजवाब, जानें रेट

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *