दरवाजे-खिड़कियों से आती है कड़-कड़ की आवाज? बिना पैसा खर्च किए इस आसान घरेलू ट्रिक से करें सेकंडों में ठीक

Last Updated:

Home tricks to fix Darwaje Khidkiyon ki aawaz: दरवाजे या खिड़कियों की कड़-कड़ आवाज का कारण हिंज का ड्राई होना या जंग लगना है, सरसों का तेल, मोमबत्ती, वैसलीन या साबुन से मिनटों में समाधान संभव है.

ख़बरें फटाफट

घर में जब दरवाजे या खिड़कियां खुलने-बंद होने पर कड़-कड़ या चरचराहट की आवाज करने लगती हैं, तो यह न सिर्फ परेशान करती है, बल्कि घर के माहौल की शांति भी भंग कर देती है. कई बार लोग सोचते हैं कि अब तो इन्हें रिपेयर करवाना ही पड़ेगा या नया लगवाना पड़ेगा, लेकिन असल में ऐसा करने की जरूरत नहीं होती. थोड़ी सी समझदारी और घरेलू ट्रिक से आप इस आवाज को मिनटों में खत्म कर सकते हैं. वो भी बिना एक रुपया खर्च किए. आइए जानते हैं इस समस्या का असली कारण और उसका आसान समाधान.

दरवाजे और खिड़कियों में आवाज आने की सबसे बड़ी वजह होती है हिंज या कब्जे का ड्राई होना या जंग लग जाना. जब धातु के दो हिस्से आपस में रगड़ खाते हैं और उनके बीच में चिकनाई नहीं होती, तब कर्कश आवाज आने लगती है. कई बार यह नमी, धूल या लंबे समय तक सफाई न करने के कारण भी होता है. अगर लकड़ी के दरवाजे हैं, तो मौसम के हिसाब से फैलाव और सिकुड़न भी इस आवाज का कारण बन सकती ह.

सबसे आसान और फ्री घरेलू उपाय
अब बात करते हैं समाधान की. अगर आप सोच रहे हैं कि इसके लिए बाजार से महंगा ल्यूब्रिकेंट या ऑयल खरीदना पड़ेगा, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. घर में मौजूद साधारण चीजों से आप इस आवाज को पूरी तरह खत्म कर सकते हैं. अगर दरवाजे का कब्जा जंग खा गया है या सूख गया है, तो बस एक चम्मच सरसों का तेल लें और उसे हिंज पर डाल दें. चाहें तो ब्रश या कॉटन की मदद से उसे फैला दें.कुछ ही सेकेंड में तेल अंदर तक पहुंच जाएगा और आवाज बंद हो जाएगी.

यह एक पुरानी लेकिन बेहद असरदार ट्रिक है.किसी जल चुकी मोमबत्ती के बचे हुए हिस्से को हिंज पर रगड़ दें.यह एक लेयर बना देता है जो धातु के हिस्सों को आपस में स्मूद मूवमेंट देता है.वैसलीन भी इसी तरह का काम करती है- इससे कब्जे में स्लिपरीनेस आती है और कर्कश आवाज गायब हो जाती है।

साबुन का टुकड़ा भी देगा राहत- अगर कुछ और न मिले तो सूखा साबुन का टुकड़ा लें और उसे कब्जे पर रगड़ दें. साबुन की परत भी हल्की चिकनाई का काम करती है और तुरंत राहत देती है. अगर आवाज जंग के कारण आ रही है, तो पहले हिंज को थोड़ा साफ कर लें. इसके लिए एक पुराना टूथब्रश और सिरका इस्तेमाल करें.सिरका में थोड़ी देर कपड़ा भिगोकर कब्जे पर रखें और फिर ब्रश से रगड़ दें. जंग निकल जाएगा और फिर ऊपर से तेल लगाएं.ये उपाय न सिर्फ आवाज खत्म करेगा बल्कि हिंज को लंबे समय तक खराब होने से भी बचाएगा.

लकड़ी के दरवाजों के लिए खास टिप- अगर लकड़ी के दरवाजे मौसम में फूलने लगते हैं और बंद करने पर आवाज करते हैं, तो दरवाजे के किनारों पर थोड़ा सा सैंडपेपर चलाएं. इससे दरवाजा स्मूदली बंद होगा और आवाज गायब हो जाएगी. दरवाजों और खिड़कियों की हर 2-3 महीने में हल्की सफाई और ऑयलिंग कर देना चाहिए ताकि जंग या रगड़ की समस्या दोबारा न हो. कोशिश करें कि कब्जे में धूल या पानी जमा न हो.

Vividha Singh

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

दरवाजे-खिड़कियों से आती है कड़-कड़ की आवाज? बिना पैसा खर्च किए इस आसान टिप्स

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *