अलीगढ़ की ‘शान’ है ये रोस्टेड चिकन बिरयानी… दीवाने हैं कासगंज, दिल्ली के लोग! खाते ही कहेंगे वाह

Last Updated:

Roasted Chicken Biryani, Recipe : अमजद भाई बताते हैं कि अल्लाह के फज़ल से उनकी बिरयानी की पहचान अब दूर-दूर तक है. लोग न सिर्फ़ अलीगढ़ बल्कि कासगंज, मसूदाबाद, और यहां तक कि दिल्ली और मुंबई से भी उनकी बिरयानी खाने आते हैं. सोशल मीडिया पर हमारी बिरयानी की वीडियो भी खूब वायरल होती हैं.

अलीगढ़ : अलीगढ़ की चुंगी इलाके मे स्थित अलनूर रोस्टेड चिकन बिरयानी आज शहर की शान बन चुकी है. लज़ीज़ बिरियानी बनाने वाले मोहम्मद अमजद अली, जिन्हें लोग प्यार से अलनूर भाई के नाम से जानते हैं. पिछले एक दशक से अपने हाथों के बनाए हुए अनोखे स्वाद से लोगों का दिल जीत रहे हैं. उनके वालिद साहब से शुरू हुआ यह सिलसिला अब अमजद भाई और उनके छोटे भाई के साथ नई ऊंचाइयों तक पहुंच चुका है. दूर-दूर से लोग सिर्फ़ उनकी रोस्टेड चिकन बिरयानी का स्वाद लेने आते हैं, जो अपने मसालों की खुशबू और लाजवाब ज़ायके के लिए मशहूर है.

मोहम्मद अमजद अली बताते हैं कि हमें लोग अलनूर भाई के नाम से जानते हैं. पिछले करीब 10–11 सालों से अलीगढ़ के चुंगी पर बिरयानी बेच रहे हैं. पहले हमारे वालिद साहब यह काम करते थे और अब हम और हमारे छोटे भाई के साथ मिलकर इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं. हमारी बिरयानी अलनूर वालों की रोस्टेड चिकन बिरयानी के नाम से मशहूर है. अमजद भाई बताते हैं कि अल्लाह के फज़ल से उनकी बिरयानी की पहचान अब दूर-दूर तक है. लोग न सिर्फ़ अलीगढ़ बल्कि कासगंज, मसूदाबाद, और यहां तक कि दिल्ली और मुंबई से भी उनकी बिरयानी खाने आते हैं. सोशल मीडिया पर हमारी बिरयानी की वीडियो भी खूब वायरल होती हैं.

क्या है इस बिरयानी की खासियत?
बिरियानी वाले अमजद भाई बताते हैं कि हमारी बिरयानी की खासियत यह है कि चिकन को पहले अलग से रोस्ट किया जाता है, फिर उसे चावलों के ऊपर डाला जाता है जिससे उसका स्वाद और खुशबू दोनों ही लाजवाब बन जाते हैं. अमजद भाई का कहना है कि उनकी बिरयानी में खास घर के कुटे हुए और अच्छी क्वालिटी के मसाले डाले जाते हैं, जो इसका असली स्वाद बनाते हैं. वह मुस्कुराते हुए कहते हैं कि हमारा मसाला ही बिरयानी की जान है.

45 किलो माल भी पड़ जाता है कम
अमजद कहते हैं कि काम की रफ्तार के अनुसार रोज़ाना 45 किलो तक बिरयानी तैयार करते हैं. जब काम ज़्यादा होता है, तो मात्रा भी बढ़ जाती है. उनकी बिरयानी की कीमत ₹60 प्रति प्लेट है, और इसके साथ एक्स्ट्रा चावल भी दिए जाते हैं. जो पूरे अलीगढ़ में कहीं और नहीं मिलेगा. हर रोज़ वे सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2:30 बजे तक बिरयानी बेचते हैं. पब्लिक का रिस्पॉन्स बेहतरीन है, और लोग उनका भरपूर साथ दे रहे हैं. अमजद भाई कहते हैं पब्लिक का प्यार और सपोर्ट ही हमारी असली ताक़त है. अगर उनका साथ न होता, तो शायद हम यहां न होते. हम सब अलीगढ़वासियों और बाहर के लोगों से गुज़ारिश करते हैं कि एक बार ज़रूर आकर हमारी बिरयानी का स्वाद चखें.

नहीं है इस बिरयानी का कोई जवाब
ग्राहक अब्दुल बताते हैं कि मैं पैनठी का रहने वाला हूं जो यहां से तकरीबन 11 किलोमीटर दूर है. और मैं 11 किलोमीटर दूर से यहां बिरयानी खाने आता हूं. यहां मसालेदार टेस्टी बिरयानी मिलती है जिसे रोस्टेड चिकन बिरयानी कहते हैं. यह बिरयानी इनके अलावा कहीं और नहीं मिलती. मेरे साथ मेरे भाई और यार दोस्त भी यहां बिरयानी खाने आते हैं. खाने के साथ साथ ही घर के लिए पैक करा कर भी ले जाते हैं.मैं पिछले एक साल से यहां यहां ये रोस्टेड चिकन बिरयानी खाने आ रहा हूं. मुझे अल नूर वालों की ये बिरयानी बहुत अच्छी लगती है.

mritunjay baghel

मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु…और पढ़ें

मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

अलीगढ़ की ‘शान’ है ये रोस्टेड चिकन बिरयानी… दीवाने हैं कासगंज, दिल्ली के लोग

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *