प्रिंसिपल रूम पर ‘लापता प्राचार्य, लावारिस कॉलेज’ के पर्चे चिपकाए: बड़वानी कॉलेज में खेल महोत्सव के दौरान ABVP छात्रों का हंगामा – Barwani News

प्रिंसिपल के रूम के बाहर चस्पा नोटिस।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छात्र-छात्राओं ने बड़वानी के शहीद भीमा नायक पीजी कॉलेज में हंगामा किया। उन्होंने प्राचार्य कक्ष के दरवाजे पर ‘लापता प्राचार्य, लावारिस कॉलेज’ लिखे पर्चे चिपकाए। यह विरोध प्राचार्य की अनुपस्थिति और छात्रों को हो

.

ABVP के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य राहुल बंडोले ने बताया कि जब छात्र कॉलेज परिसर में आए, तो उन्होंने देखा कि युवा खेल महोत्सव चल रहा था। इस महोत्सव में एक भी छात्र मौजूद नहीं था, जबकि खुले खेल मैदान में 10-12 शिक्षक उपस्थित थे। इसके बाद छात्र सीधे प्राचार्य के कक्ष में पहुंचे, जहां प्रभारी प्राचार्य मौजूद नहीं थीं और उनका कक्ष बंद था।

जानकारी निकालने पर छात्रों को बताया गया कि प्राचार्य वीणा सत्य कलेक्टर कार्यालय में टीएल बैठक में गई हैं। छात्रों का आरोप है कि दोपहर 12:30 बजे तक भी प्राचार्य कॉलेज में नहीं आती हैं, जिससे टीसी (स्थानांतरण प्रमाण पत्र) लेने आने वाले छात्रों को भारी परेशानी होती है। प्राचार्य के हस्ताक्षर के बिना टीसी जारी नहीं की जा सकती, जिससे छात्रों को घंटों इंतजार करना पड़ता है।

प्राचार्य कक्ष के बाहर एबीवीपी कार्यकर्ता।

छात्रों ने बताया कि दीपावली की छुट्टियों के कारण टीसी न मिलने पर उन्हें अन्य कॉलेजों में प्रवेश लेने में दिक्कत होगी। उनका यह भी कहना था कि प्राचार्य के उपस्थित रहने पर भी टीसी मिलने में दो से तीन दिन लग जाते हैं। ABVP ने मांग की है कि यदि प्राचार्य अनुपस्थित रहती हैं, तो एक वाइस प्रिंसिपल नियुक्त किया जाए जो छात्रों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान कर सके।

छात्रों ने जोर देकर कहा कि यह समस्या केवल आज की नहीं है, बल्कि प्राचार्य अक्सर सही समय पर कॉलेज नहीं आती हैं। इसी कारण उन्होंने आज हंगामा किया और प्राचार्य कक्ष के बाहर ‘लावारिस कॉलेज’ और ‘लापता प्रिंसिपल’ के नाम से पर्चे लगाए। उनका मानना है कि जहां छात्रों की सुनवाई न हो और प्रिंसिपल अपनी जिम्मेदारी न समझें, वहां ऐसा विरोध आवश्यक है।

प्रोफेसर्स ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया।

प्रोफेसर्स ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *