मॉनसून में चाहिए फ्लॉलेस लुक? जानिए क्या करें और क्या नहीं

Last Updated:

बारिश का मौसम जहां मन को सुकून देता है, वहीं मेकअप लवर्स के लिए यह थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है. पानी, नमी और उमस के कारण मेकअप बह सकता है या पसीने से खराब हो सकता है. लेकिन चिंता की कोई बात नहीं, यहां दिए गए वाटरप्रूफ मेकअप टिप्स की मदद से आप बारिश में भी फ्रैश और खूबसूरत दिख सकती हैं.

बारिश का मौसम जहां मन को सुकून देता है, वहीं मेकअप लवर्स के लिए यह थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है. पानी, नमी और उमस के कारण मेकअप बह सकता है या पसीने से खराब हो सकता है. लेकिन, चिंता की कोई बात नहीं, यहां दिए गए वाटरप्रूफ मेकअप टिप्स की मदद से आप बारिश में भी फ्रैश और खूबसूरत दिख सकती हैं.

लोकल 18

बारिश के मौसम में हैवी फाउंडेशन या मोटा बेस लगाने से चेहरा जल्दी पसीने से भर सकता है और मेकअप बहने लगता है. इस मौसम में सिर्फ BB क्रीम या किसी लाइट वॉटरप्रूफ बेस का इस्तेमाल करें.

लोकल 18

प्राइमर स्किन को स्मूद बनाता है और मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखने में मदद करता है. ऑयल फ्री और मैटिफाइंग प्राइमर चुनें, जो बारिश में भी मेकअप को सैट रखे.

लोकल 18

बारिश में आंखों का मेकअप सबसे जल्दी खराब होता है. इसलिए हमेशा वाटरप्रूफ आईलाइनर, काजल और मस्कारा ही चुनें. इससे स्मजिंग या फैलने की समस्या नहीं होगी.

लोकल 18

बारिश में क्रीमी या ग्लॉसी लिपस्टिक जल्दी फैल जाती है. मैट लिक्विड लिपस्टिक या लॉन्ग वियर फॉर्मूला वाली लिपस्टिक लगाएं, जो बारिश के पानी और नमी में भी टिकी रहे.

लोकल 18

पाउडर लगाने से चेहरा पैची लग सकता है, खासकर नमी में. इसकी बजाय मेकअप के बाद सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करें, जो मेकअप को लॉक कर देगा.

लोकल 18

ब्रश से बेस लगाने से यह पानी में जल्दी उतर सकता है. ब्यूटी ब्लेंडर या स्पंज से BB क्रीम या कंसीलर को अच्छे से स्किन में सैट करें.

लोकल 18

बारिश में बाल भी फ्रिजी हो जाते हैं, जिससे लुक बिगड़ सकती है. सीरम या लाइट हेयर जैल लगाएं, ताकि वे सैट रहें और फ्रिजी न हों.

homelifestyle

मॉनसून में चाहिए फ्लॉलेस लुक? जानिए क्या करें और क्या नहीं

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *