Tips and trick: जरा संभल कर! बाजार से ला रहे है फल या सब्जी, जानें कैसे करें अच्छे और खराब की पहचान

Last Updated:

Tips and trick: अगर आप भी फल और सब्जी खरीदने के लिए मार्केट में जा रहे हैं और मार्केट से खरीदे हुए फल और सब्जी फीके निकल जाते हैं तो अगली बार जब भी आप मार्केट जाए तो आप इन ट्रिक को ध्यान में रखते हुए फल और सब्जी खरीदें. ना तो आपकी सब्जी में फ्लेवर कम होगा और ना ही आपका फल फीका निकलेगा.

अक्सर लोग जब भी मार्केट से फल या फिर सब्जी लेकर आते है तो बनाने के बाद उनमें से कई बार स्वाद अच्छा आता है तो कई बार स्वाद नहीं आ पाता. लेकिन आपको पता है ऐसा क्यों होता है चलिए आपको बताते हैं. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सब्जी देखने में एक जैसी लगती है. लेकिन उसको बिना काटे आप पता कर सकते हैं कि सब्जी के अंदर अच्छा फ्लेवर है और कौन सा फल काटने के बाद मीठा निकलेगा आई आपको इसकी एक ट्रिक बताते हैं.

NEWS18

कुछ लोग केला खाने के काफी शौकीन होते हैं लेकिन क्या आपको पता है. कौन सा केला मीठा होता है. अगर आपको मीठे केले की पहचान करनी है तो सबसे पहले आपको ध्यान रखना होगा. केले के ऊपर जो छिलका होता है. अगर उस छिलके के ऊपर छोटे-छोटे ब्लैक निशान दिखाई दे रहे हैं तो इसका मतलब वह केला अंदर से मीठा निकलने वाला है. जबकि साफ सुथरा दिखाई देने वाला केला अंदर से कम मीठा निकलता है.

NEWS18

लहसुन सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए सब्जी में डाला जाता है. लेकिन किस लहसुन में कितना फ्लेवर है इसको पहचानना थोड़ा मुश्किल है. लेकिन आज हम आपको किस लहसुन में ज्यादा फ्लेवर निकलता है. उसके बारे में बताने जा रहे हैं. जब भी आप लहसुन लेने जाते हैं तो लहसुन की गांठ में ऊपर का हिस्सा अगर टाइट है तो उसके अंदर आपको ज्यादा फ्लेवर मिलने वाला है. वहीं अगर लहसुन का ऊपर का हिस्सा अलग-अलग बिखरा हुआ है या उसकी छोटी-छोटी गांठ अलग हो रखी है तो उसमें आपको हम फ्लेवर मिलेगा.

NEWS18

कुछ लोग अनार खाने के काफी शौकीन होते हैं. यहां तक की डॉक्टर भी जिन लोगों में खून की कमी रहती है. उन लोगों को अनार खाने की सलाह देते हैं. लेकिन क्या आपको पता है. किस तरह का अनार अंदर से ज्यादा मीठा निकलता है. चलिए आपको बताते हैं. जब भी आप अनार खरीदने मार्केट जाते हैं तो अगर अनार का ऊपर से बना मुंह खुला है तो इसका मतलब अनार अंदर से मीठा निकलने वाला है और अगर अनार का ऊपर से मुंह बंद है तो उस अनार के अंदर मिठास कम होगा.

NEWS18

सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है और सर्दी के मौसम में हरी सब्जी जिसमें मैथी मुख्य भूमिका निभाती है जो कई सब्जियों में डाली जाती है. लेकिन क्या आपको पता है किस तरह की मैथी में आपको ज्यादा फ्लेवर मिलने वाला है तो चलिए आपको बताते हैं. जब भी आप हरी मैथी खरीदने हैं तो जिस मैथी के छोटे पत्ते होंगे और उसकी जड़े भी छोटी होगी उस मैथी में आपको ज्यादा फ्लेवर मिलने वाला है और जिस मैथी की पत्ती बड़ी होगी और जेड लंबी होगी उसमें आपको कम फ्लेवर मिलेगा.

NEWS18

कुछ लोग फल खाने की काफी शौकीन होते हैं. वही जब बात फल की आती है तो ड्रैगन फ्रूट भी पीछे नहीं रहता. हालांकि इस ड्रैगन फ्रूट को कम ही लोग खाना पसंद करते हैं, जबकि यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. लेकिन क्या आपको पता है कौन सा ड्रैगन फ्रूट अंदर से मीठा निकलने वाला है. अगर नहीं तो चलिए आपको बताते हैं. जब भी आप ड्रैगन फ्रूट खरीद रहे हैं अगर उसके ऊपर के पत्ते में ज्यादा गैप नजर आ रहा है तो इसका मतलब ड्रैगन फ्रूट अंदर से मीठा निकलेगा और अगर ड्रैगन फ्रूट के ऊपर बने उसके पत्तों में गैप कम है तो ड्रैगन फ्रूट कम मीठा निकलेगा.

NEWS18

सर्दी में फूलगोभी का इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है. यहां तक की सब्जी के साथ-साथ कुछ लोग गोभी के पराठे खाना भी काफी पसंद करते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि किस तरह की गोभी में ज्यादा फ्लेवर निकलता है. चलिए आपको बताते हैं. जिस फूलगोभी का फूल पूरे तरीके से मिला होगा और टाइट होगा उस गोभी में आपको ज्यादा फ्लेवर मिलने वाला है, और जिस फूलगोभी का फूल ऊपर से कम मिला होगा या फिर टाइट नहीं होगा तो उसमें आपको कम फ्लेवर मिलेगा.

NEWS18

कुछ लोग पपीता खाने के काफी शौकीन होते हैं जो की सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. जिसकी तासीर गर्म होती है. लेकिन जब भी आप मार्केट पपीता खरीदने जाते हैं तो कई बार बार पपीता घर आने के बाद फीका निकल जाता है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं जिससे आप बिना काटे पपीता मीठा है या फीका उसका पता लगा सकते हैं. जब भी आप पपीता खरीदने जाए अगर पपीते में हर भाग कम ना के बराबर है तो इसका मतलब पपीता मीठा निकलने वाला है और अगर पपीते में हरा भाग ज्यादा है और पीलापन कम है तो वह पपीता अंदर से फीका निकलेगा.

NEWS18

कुछ लोग लौकी खाने के काफी शौकीन होते हैं. लौकी की सब्जी बनाने के साथ-साथ उसकी मिठाई भी बनाई जाती है. लेकिन सबसे बड़ी बात है स्वाद. किस तरह की लौकी में ज्यादा स्वाद और ज्यादा फ्लेवर मिलता है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं. अगर आप मार्केट में लौकी खरीदने जा रहे हैं. अगर लौकी का साइज छोटा है और वह दिखने में कॉफी अच्छे हरे रंग में नजर आ रही है और उसके साइज भी लगभग बराबर सा है तो उसमें आपको काम बीज और फ्लेवर ज्यादा मिलेगा. जबकि अगर आप गोल या फिर ज्यादा लंबी मुड़ी हुई लौकी लेते हैं तो उसमें आपको बीज ज्यादा और फ्लेवर कम मिलेगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

बाजार से ला रहे है फल या सब्जी, जानें कैसे करें अच्छे और खराब की पहचान

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *