जबलपुर कलेक्टर का आदेश, दिवाली पर 2 घंटे ही कर सकेंगे आतिशबाजी, ये नियम भी मानने पड़ेंगे नहीं तो जेल

Last Updated:

Jabalpur Diwali News: जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने दीपावली पर रात 8 से 10 बजे तक ही आतिशबाजी की अनुमति दी है, प्रतिबंधित पटाखों और स्थानों पर उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई होगी.

Jabalpur News: मध्यप्रदेश के जबलपुर में दीपावली पर सिर्फ 2 घंटे ही आतिशबाजी की जा सकेगी. यह फरमान जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने जारी किया है. उन्होंने दीपावली की रात 8 बजे से पहले और रात 10 बजे के बाद पटाखे चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है. मतलब सिर्फ दो घंटे ही जबलपुर के लोग आतिशबाजी कर सकेंगे. इतना ही नहीं, यदि आदेश का उल्लंघन होता है, तब जबलपुर कलेक्टर ने वैधानिक कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी है.

ऐसे पटाखों पर भी रोक
इसके अलावा जबलपुर कलेक्टर ने पटाखों के क्रय-विक्रय, परिवहन भंडारण को लेकर भी प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं. जहां बेरियम साल्ट, मरकरी, लेड, आर्सेनिक, एंटीमोनी लिथियम के उपयोग से बने पटाखों पर भी रोक लगाई है. लड़ी मतलब जुड़े हुए पटाखे भी नहीं फोड़े जा सकेंगे. साथ ही 125 डेसिमल से ज्यादा तीव्रता वाले पटाखे चलाने पर भी जबलपुर में प्रतिबंध लगाया है.

हॉस्पिटल सहित धार्मिक स्थलों से दूर चलना होगा पटाखे 
दीपावली के दौरान साइलेंस जोन में हॉस्पिटल, नर्सिंग होम, स्वास्थ्य केंद्र शिक्षण संस्थान, न्यायालय और धार्मिक स्थलों से 100 मीटर की दूरी तक पटाखा चलाना होगा. आयुध निर्माणी, पेट्रोल पंप, गैस गोदाम पटाखा बजारों इत्यादि अन्य स्थानों पर भी पटाखे चलाने पर प्रतिबंध रहेगा. वहीं आदेश का उल्लंघन करने पर विस्फोटक नियमों और भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी. जहां जेल भी जाना पड़ सकता हैं.

पटाखे के लिए दुकान होगी चिन्हित
जबलपुर कलेक्टर ने एसडीएम को अस्थाई पटाखा दुकानों के लिए जगह चिन्हित करने को कहा. इसके अलावा बिना लाइसेंस के पटाखे का विक्रय ना हो, जिसके लिए सख्त हिदायत दी है और धार्मिक स्थल, अस्पताल, स्कूल और किसी भी प्रतिबंध स्थल के नजदीक पटाखे की दुकान नहीं लगाई जाएगी. आतिशबाजी के अस्थाई भंडारण और विक्रय हेतु तैयार शेड या दुकान की आपसी दूरी कम से कम तीन मीटर होगी. जहां लाइसेंसधारी को दुकान के सामने बालू और पानी से भारी बाल्टिया रखना अनिवार्य होगा. परिसर में 24 घंटे फायर ब्रिगेड और चिकित्सक की सुविधा भी होगी.

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

जबलपुर कलेक्टर का आदेश, दिवाली पर 2 घंटे ही करें आतिशबाजी, ये नियम भी जानें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *