पसई का चावल है सेहत का खजाना, नहीं होती इसकी खेती; फायदे जान लेंगे तो हो जाएंगे हैरान

Last Updated:

Pasai Rice Superfood Amazing Health Benefits: आपने सफेद रंग का चावल देखा होगा, काले रंग का चावल देखा होगा. लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं एक भूरे रंग के चावल के बारे में. जिसे पसई या पसाढ़ी का चावल कहा जाता है. इस चावल के पौधे की सबसे खास बात यह है कि इसकी ना तो बुवाई होती है और ना ही रोपाई होती है. बल्कि यह अपने आप खाली जगह पर उगता है. 

पसई का चावल अवध क्षेत्र में पूजा पाठ में शामिल किया जाता है. खास तौर पर भाद्रपद माह की छठ पूजा में जिसे ललई छठ भी कहा जाता है. इस पसई के चावल का प्रयोग किया जाता है. इसके साथ ही यह स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है.

pasadi ka chawal

आज के समय में शरीर में आयरन की कमी यानी एनीमिया आम समस्या हो गई है. पसई का चावल इसमें कारगर है. इसमें मौजूद आयरन शरीर की जरूरत पूरी करता है और ब्लड हेल्थ को बेहतर बनाता है.

haddi

मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में कार्यरत आयुर्वेद चिकित्सक डॉक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव लोकल 18 से बताते हैं कि अगर आप वजन कम करने की कोशिश में हैं तो पसई का चावल आपके लिए नेचुरल हेल्पर साबित हो सकता है. यह न सिर्फ हल्का होता है, बल्कि लंबे समय तक पेट भरा रखता है, यानी बार-बार भूख लगने की समस्या से छुटकारा और मोटापे पर कंट्रोल करता है.

pasai ka chawal

पसई के चावल में मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में मिलता है. यही वजह है कि यह हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचाता है. यदि इसका सेवश रोजाना डाइट में किया जाए तो हमारी हड्डियां मजबूत बनी रहती हैं.

chawal

भूरे रंग का ये चावल हल्का होता है और आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है. कब्ज से राहत, गट हेल्थ में सुधार और पाचन शक्ति को बढ़ाने के लिए पसई का चावल बेहतरीन माना जाता है.

chot

पसई में मौजूद जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर के घाव और चोट को तेजी से भरने में मदद करते हैं. साथ ही यह सेल्स को फ्री रेडिकल्स से भी बचाते हैं.

pasai

पसई के चावल को उबलते समय उसका जो पानी रहता है यदि इसको ठंडा करके हम किसी फूल के पौधे या अन्य किसी पौधे में डालते हैं तो यह काफी लाभ प्रदान करता है. इससे पौधों में फूल भारी मात्रा में आने लगते हैं और फूल के साथ-साथ पौधे का भी विकास होता है.

ropai

इस चावल की सबसे खास बात क्या है कि इसके पौधों की रोपाई नहीं की जाति और ना ही इसकी कोई बुवाई की जाती है. इसके सबसे खास बात क्या है कि जिस जगह पर कोई फसल नहीं उगाई गई होती. उसे फसल पर यह अपने आप उगता है और इसके साथ ही इसको हाथ हाथ से नहीं काटा जाता बल्कि लोहे और लकड़ी का एक झरना होता है. इस झरने से इसको पौधे से अलग किया जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

पसई का चावल है सेहत का खजाना, नहीं होती इसकी खेती; जानें चमत्कारी फायदे

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *