फ्यूचर पर दांव लगाने वाली ऐप बनाकर सबसे युवा अरबपति बना 27 साल का लड़का

Last Updated:

नई दिल्ली. महामारी के दौरान एक छोटे अपार्टमेंट से शुरू हुई Polymarket आज 8 अरब डॉलर की कंपनी बन चुकी है, और इसके फाउंडर शेन कॉपलन (Shayne Coplan) सिर्फ 27 साल की उम्र में दुनिया के सबसे युवा सेल्फ-मेड बिलियनेयर बन गए हैं. कभी किराया देने के लिए सामान बेचने को मजबूर कॉपलन ने प्रिडिक्शन मार्केट्स के जरिए टेक और फाइनेंस की दुनिया में तहलका मचा दिया. तमाम कानूनी मुश्किलों, एफबीआई रेड और रेगुलेटरी बैन के बाद भी उन्होंने अपनी कंपनी को वैध तरीके से दोबारा खड़ा किया.

शुरुआत: शेन कॉपलन (Shayne Coplan) ने जून 2020 में महामारी के दौरान न्यूयॉर्क के लोअर ईस्ट साइड के अपने अपार्टमेंट से Polymarket की शुरुआत की.

प्रेरणा: उन्हें अर्थशास्त्री रॉबिन हैनसन (Robin Hanson) के प्रिडिक्शन मार्केट्स वाले विचारों से प्रेरणा मिली, जो समाज की निर्णय क्षमता को बेहतर बना सकते हैं.

संघर्ष के दिन: न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी छोड़ने के बाद शेन इतने कंगाल हो गए थे कि किराया देने के लिए उन्हें अपना सामान बेचना पड़ा.

आइडिया से ऐप तक: 2019 में उन्होंने तय किया कि यह आइडिया सिर्फ रिसर्च पेपर्स में नहीं रहना चाहिए. कोविड लॉकडाउन के दौरान उन्होंने बाथरूम से ही Polymarket को बनाना शुरू किया.

रेगुलेटरी चुनौतियां: Polymarket को कई बार अमेरिकी नियामकों से टकराव झेलना पड़ा क्योंकि यह रजिस्टर्ड एक्सचेंज नहीं था. इसी वजह से अमेरिकी यूजर्स को लंबे समय तक बैन किया गया.

FBI रेड: 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के एक हफ्ते बाद, जब यूजर्स ने 3 अरब डॉलर से ज्यादा की बाजी लगाई थी, एफबीआई एजेंटों ने शेन के घर पर छापा मारा.

बड़ी डील: अक्टूबर 2025 में न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज की पैरेंट कंपनी Intercontinental Exchange Inc. (ICE) ने Polymarket में 2 अरब डॉलर का निवेश किया, जिससे इसकी वैल्यू 8 अरब डॉलर हो गई.

polymarket founder Shayne Coplan youngest billionaire at the age of 27

बिलियनेयर का खिताब: इस डील के बाद 27 साल के शेन कॉपलन दुनिया के सबसे कम उम्र के सेल्फ-मेड बिलियनेयर बन गए, जैसा कि ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स ने बताया.

कानूनी सफर: 2022 में कंपनी को CFTC के साथ सेटलमेंट के लिए 1.4 मिलियन डॉलर का जुर्माना देना पड़ा, लेकिन 2024 में QCEX को 112 मिलियन डॉलर में खरीदकर उसने अमेरिकी बाजार में फिर से एंट्री ली.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

फ्यूचर पर दांव लगाने वाली ऐप बनाकर सबसे युवा अरबपति बना 27 साल का लड़का

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *