क्या आप जानते हैं कि खाना बनाते समय ग्रेवी में गरम मसाला कब डालना चाहिए? इस टिप्स से सब्जियों के स्वाद को करें दोगुना!

Last Updated:

Garam Masala Tips: गर्म मसाला सब्जियों को ना सिर्फ स्वादिष्ट और खुशबुदार बनाता है बल्कि इसके कई फायदे भी हैं. बस आपको इतना पता होना चाहिए कि सब्जी में गरम मसाला कब डालना चाहिए और किसी तरह मसाले का प्रयोग करना चाहिए. आइए इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं सब्जियों में गरम मसाला कब डालना चाहिए.

ख़बरें फटाफट

Sabji Main Kab Dalna Chahiye Garam Masala: खाना पकाने में सिर्फ सब्जियां, दालें और अनाज ही नहीं, मसाले भी अहम भूमिका निभाते हैं. इनका स्वाद और खुशबू हमारे व्यंजनों को खास बनाते हैं, जिससे तन और मन दोनों तृप्त होते हैं. इन मसालों में गरम मसाला सबसे ज्यादा खास होता है. दरअसल गरम मसाला दालचीनी, लौंग, इलायची, जायफल और तेजपत्ता जैसे मसालों का मिश्रण है. यह सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं, बल्कि शरीर में रक्त संचार और पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाता है. लेकिन गरम मसाला कब और कितनी मात्रा में डालना चाहिए, यह जानने से खाने का स्वाद तो बढ़ेगा ही, साथ ही इसके फायदे भी बने रहेंगे.

सब्जी में कब डालना चाहिए गरम मसाला
अब आते हैं उसी सवाल पर आखिर गरम मसाला सब्जी में कब डालना चाहिए? गरम मसाला खाना पक जाने के बाद अंत में डालना सबसे अच्छा होता है. सबसे अच्छा तरीका है कि आंच धीमी कर दें, सब्जियां पूरी तरह पकने के बाद गरम मसाला छिड़कें और मध्यम आंच पर 1-2 मिनट तक ढककर पकाएं. इससे गरम मसाला अपने स्वाद और खुशबू को बढ़ाएगा और खाने को और भी स्वादिष्ट बनाएगा. शुरुआत में गरम मसाला डालने या गरम मसाला डालने के बाद ज्यादा देर तक पकाने से उसका स्वाद और खुशबू खत्म हो जाती है. इसे सीधे पकाने के दौरान डालने से भी संतुलन बिगड़ जाएगा.

इन सब्जियों में भूलकर भी ना डालें गरम मसाला
एक बात का ध्यान रखें कि सभी सब्जियों को गरम मसाले की जरूरत नहीं होती है, कुछ ही सब्जियां ऐसी होती हैं, जिनमें गरम मसाला डाला जा सकता है. जैसे आप मिक्स वेज, बिरयानी, नॉन-वेज व्यंजन, चिकन, मटन ग्रेवी, आलू की सब्जी, पनीर मखनी आदि सब्जियों की ग्रेवी में गरम मसाला डालने से उनका स्वाद बढ़ जाता है. लेकिन तोरी, कद्दू, साग और गाजर जैसी मीठी और रसीली सब्जियों को गरम मसाले की जरूरत नहीं होती है. इन सब्जियों में गरम मसाला डालने से उनका स्वाद बिगड़ सकता है.

गरम मसाला डालते समय इस बात का ध्यान रखें
गरम मसाला डालते समय, इसे कम मात्रा में ही डालें. सब्जी में ज्यादा गरम मसाला डालने से स्वाद फीका पड़ सकता है और पकवान असंतुलित हो सकता है. साथ ही अन्य मसाले जैसे लौंग और काली मिर्च का ज्यादा इस्तेमाल करने से बचें. सब्जियों को नीम के पत्तों या शोरबे में ज्यादा देर तक ना पकाएं. गरम मसाला आखिर में डालने से पकवान का स्वाद पूरा हो जाएगा. सही समय पर, सही मात्रा में, सही सब्जियों के साथ गरम मसाला डालने से खाने का स्वाद, खुशबू और स्वास्थ्य लाभ बढ़ जाते हैं. इन छोटी-छोटी बातों का पालन करने से हर भोजन स्वास्थ्यवर्धक बनेगा और खाने को एक अनोखा स्वाद मिलेगा.

Parag Sharma

मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें

मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

क्या आप जानते हैं कि खाना बनाते समय ग्रेवी में गरम मसाला कब डालना चाहिए

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *