Last Updated:
Natural Fertilizers For Rose Gardens: गुलाब का पौधा लोग अपने घर में लगा तो लेते हैं, लेकिन इसका ठीक तरह से ध्यान ना दिया जाए तो यह जल्दी सूखने भी लगता है. आप भी चाहते हैं कि आपके गुलाब के पौधों में अधिक फूल खिलें तो उनकी जड़ों में घर पर तैयार फ्री की ये देसी खाद डाल सकते हैं.
अक्टूबर का महीना गुलाब के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. तापमान गिरने से पौधे की ग्रोथ तेज होती है. इस समय पौधे की हार्ड प्रूनिंग जरूरी है ताकि नई शाखाएं निकलें. कटाई के बाद फंगस से बचाने के लिए फंगीसाइड का स्प्रे करें और गमले की मिट्टी को ढीला कर दें.

गुलाब की अच्छी ग्रोथ के लिए संतुलित पोषण दें. कटाई के बाद मिट्टी में गोबर की पुरानी खाद या केंचुआ खाद ज़रूर मिलाएं. इसके साथ ही NPK (नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटेशियम) भी दें. फास्फोरस जड़ों और फूलों के विकास में मदद करेगा.

गुलाब में ज़्यादा फूल पाने के लिए सूखे फूलों को हटाना बहुत ज़रूरी है. जैसे ही फूल मुरझाए, उसे नीचे से काट दें. हर 15-20 दिनों में सरसों की खली का लिक्विड फर्टिलाइज़र दें. इससे फूल का साइज़ बढ़ेगा और नई कलियां तेज़ी से बनेंगी.

अक्टूबर में तापमान गिरने के साथ पानी कम ही दें, लेकिन इतना दें कि मिट्टी में नमी बनी रहे. ज्यादा पानी देने से बचें, इससे जड़ें सड़ सकती हैं. मिट्टी हमेशा अच्छी जल निकासी वाली होनी चाहिए, ताकि पानी रुके नहीं. हर महीने मिट्टी की गुड़ाई ज़रूर करें.

गमले में लगे हुए गुलाब के पौधे को ऐसी जगह पर रखें जहां उसे सीधी धूप मिले. गुलाब को दिन में कम से कम 6 से 8 घंटे की सीधी धूप जरूरी है. पर्याप्त धूप न मिलने पर फूलों की संख्या और साइज कम हो सकता है. इसे हवादार जगह पर रखें.

ठंड बढ़ने पर एफिडस और फंगस का खतरा बढ़ जाता है. हर 15 दिन में नीम के तेल का छिड़काव जरूर करें. अगर फंगस के लक्षण दिखें, तो कॉपर-बेस्ड फंगीसाइड का इस्तेमाल करें. पत्तियों को साफ रखें और खराब हो चुकी पत्तियों को तुरंत हटा दें.
.