भाजपा पार्षद पर पत्नी ने लगाए मारपीट के आरोप: थाने में बोली- शादी के बाद घर नहीं ले गए, कार्यालय में रखा; घर जाने पर मारा – Sagar News

पत्नी ने महिला थाने में पहुंचकर शिकायत की।

सागर में लाजपतपुरा वार्ड से भाजपा पार्षद नईम खान पर उनकी नवविवाहित पत्नी ने मारपीट करने और घर में नहीं रखने का आरोप लगाया है। पत्नी ने शुक्रवार को महिला थाने पहुंचकर शिकायत की है। शिकायत में बताया कि नईम खान से 16 सितंबर को शादी की थी।

.

उसके बाद मुझे पति घर नहीं ले गए। सीधे अपने लाजपतपुरा के पार्षद कार्यालय में ले गए। बही पर मैं रही आई। लेकिन जब में 8 अक्टूबर को कटरा वाले घर गई तो वहां पर नईम खान की पहली पत्नी, बहू और अन्य लोगों ने मेरे साथ मारपीट की। पति बोले कि तुमसे शादी जेल जाने और पार्षद पद बचाने के लिए की है। अब तुम मेरी कोई नहीं हो। इस प्रकार से धमकी दी और अन्य अनावेदकगण मुझे अपनाने के लिए तेयार नहीं हुए।

मुझे पति ने अपने लाजपतपुरा वार्ड के पार्षद कार्यालय में अकेला छोड दिया। वहान पर दो- तीन दिन रही। उसके बाद वहां से भी बनाने खाने का सभी सामान उठा ले गए और मुझे भूखा प्यासा छोड दिया। मारपीट भी की थी। मारपीट में हाथ में चोट आई है। आज सुबह घर से निकाल दिया है और बोले है कि अब यहां दोबारा नहीं आ जाना, नहीं तो जान से मार देंगे। उन्होंने न्याय दिलाने की मांग की है।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *