Last Updated:
World Mental health Day 2025: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2025 पर जे.पी. नड्डा ने Tele MANAS ऐप का नया वर्ज़न लॉन्च किया, दीपिका पादुकोण मेंटल हेल्थ एंबेसडर बनीं, ऐप 12 भाषाओं में उपलब्ध है.
World Mental health Day 2025: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2025 के मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने Tele MANAS ऐप का नया वर्ज़न लॉन्च किया. यह ऐप 10 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगा. इस ऐप का मकसद हर कोने तक मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना. ऐप में अब चैटबॉट ‘अस्मी’, इमरजेंसी गाइडेंस मॉड्यूल और विजुअली इम्पेयरड लोगों के लिए एक्सेसिबिलिटी फीचर्स जोड़े गए हैं. इस मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को देश की मेंटल हेल्थ एंबेसडर नियुक्त किया गया है. वे लंबे समय से मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों पर खुलकर बात करती रही हैं. दीपिका अब मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने का काम करेंगी. नड्डा ने कहा, “स्वस्थ मन और स्वस्थ शरीर से ही मजबूत राष्ट्र बनता है.” Tele MANAS अब तक 28 लाख कॉल्स हैंडल कर चुका है और हर दिन करीब 4,000 लोग मदद ले रहे हैं.
नए वर्जन में अब यूज़र्स को मानसिक स्वास्थ्य सहायता असमी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तमिल, तेलुगू, उड़िया और पंजाबी समेत 12 भाषाओं (हिंदी और अंग्रेज़ी सहित) में मिलेगी. साथ ही, ऐप में ‘अस्मी (Asmi)’ नाम का चैटबॉट जोड़ा गया है, जिससे यूजर्स सीधे चैट करके मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी और मदद पा सकेंगे.
नई दिशामान स्वास्थ्य के लिए नई दिशा
स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा ‘स्वस्थ मन से ही बनता है स्वस्थ राष्ट्र कार्यक्रम’ के दौरान स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, एक स्वस्थ मन से ही शरीर स्वस्थ रहता है और जब हर व्यक्ति का मन-शरीर स्वस्थ होगा, तभी देश भी स्वस्थ बनेगा. उन्होंने कहा कि ‘सरकार की कोशिश है कि हर नागरिक तक सस्ती, आसान और भरोसेमंद मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचें. उन्होंने बताया कि अब तक 28 लाख से ज्यादा कॉल्स टेली-मानस हेल्पलाइन पर आ चुकी हैं और रोज़ाना करीब 4,000 लोग मदद के लिए संपर्क कर रहे हैं.’
- 24×7 मानसिक स्वास्थ्य सहायता
- अब 12 भाषाओं में उपलब्ध
- चैटबॉट “अस्मी” से त्वरित बातचीत
- इमरजेंसी गाइडेंस फीचर
- दृष्टिबाधित यूज़र्स के लिए आसान इंटरफेस
- अब तक 28 लाख से ज्यादा कॉल्स
रवि सिंह News 18 India में कार्यरत हैं. पिछले 20 वर्षों से इलेक्ट्रानिक मीडिया में सक्रिय हैं. उनकी मुख्य रूप से रेलवे,स्वास्थ्य,शिक्षा मंत्रालय,VHP और राजनीतिक गतिविधियों पर पकड़ है. अयोध्या में मंदिर की कवरेज…और पढ़ें
रवि सिंह News 18 India में कार्यरत हैं. पिछले 20 वर्षों से इलेक्ट्रानिक मीडिया में सक्रिय हैं. उनकी मुख्य रूप से रेलवे,स्वास्थ्य,शिक्षा मंत्रालय,VHP और राजनीतिक गतिविधियों पर पकड़ है. अयोध्या में मंदिर की कवरेज… और पढ़ें