Last Updated:
Elaichi ka Pani Peene Ke Fayde अगर आपको गैस, एसिडिटी की समस्या है तो आज हम आपको एक ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं. रातभर इलायची पानी में भिगोकर सुबह पीने से कई बीमारियां कंट्रोल में रहेंगी.
Elaichi Water Benefits: अभी तक आपने मसाले का इस्तेमाल केवल सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए किया होगा. उसमें एक मसाला है इलायची. अक्सर लोग इलायची का इस्तेमाल सब्जियों का स्वाद बढ़ाने के लिए करते हैं, लेकिन आज हम आपको आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के अनुसार इलायची पानी का सेवन करने की सही जानकारी बताने जा रहे हैं. इससे आप पांच बीमारियों को कंट्रोल में कर सकते हैं. आपको रात के समय में 4 से 5 इलायची एक गिलास पानी में भीगो कर रखनी है. बासी मुंह सुबह पानी पी लेना है. इससे आपकी पांच बीमारियां कंट्रोल रहेगी.
वेट लॉस में भी करता मदद
इलायची का पानी वेट लॉस में भी फायदेमंद हो सकता है. इलायची नेचुरल माउथ फ्रेशर है. इसके पानी का सेवन मुंह की बदबू और बैक्टीरिया को कम करने में भी लाभकारी हो सकता है. इलायची का पानी ब्लड सर्कुलेशन को सुधारने में मदद करता है. इसके साथ ही यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने, हार्ट को हेल्दी रखने में भी सहायक होता है.
एक गिलास में भिगाएं चार से पांच इलायची
यदि आप भी इलायची के पानी का सेवन करने जा रहे हैं तो आपको रात के समय में एक गिलास पानी में चार से पांच इलायची भीगा कर रखनी हैं. सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन करिए और 1 घंटे तक कुछ भी नहीं खाना है. इसका विशेष ध्यान रखें. इससे आपको यह पांच बीमारियों में राहत मिलेगी.
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across … और पढ़ें