बुरहानपुर नगर निगम ने दीपावली पर्व के मद्देनजर पटाखा दुकानों के अस्थाई आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस बार 64 लाइसेंसधारी पटाखा विक्रेताओं को लॉटरी प्रणाली के जरिए दुकानें आवंटित की गई हैं। इससे नगर निगम को कुल 12 लाख 80 हजार रुपए की अमानत राशि
.
रेणुका माता मंदिर के पास मिले दुकान के भूखंड
नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि इस वर्ष भी सभी लाइसेंसधारी विक्रेताओं को रेणुका माता मंदिर के पास निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के सामने निगम की भूमि पर 10×10 फीट आकार के भूखंड आवंटित किए गए हैं। ये दुकानें 11 अक्टूबर से 22 अक्टूबर 2025 तक की अवधि के लिए स्वीकृत की गई हैं।
लॉटरी से हुआ पारदर्शी आवंटन
दुकान आवंटन की प्रक्रिया गुरुवार को लॉटरी पद्धति से की गई, जिसमें भाग लेने वाले प्रत्येक विक्रेता ने 20,000 रुपये की अमानत राशि और अपने लाइसेंस की प्रतिलिपि पहले ही जमा कराई थी। सभी 64 दुकानदारों को पारदर्शी तरीके से लॉटरी के माध्यम से दुकानें दी गईं।
आयुक्त के पास सुरक्षित रहेगा अंतिम निर्णय का अधिकार
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि दुकानों के आवंटन, स्वीकृति, अस्वीकृति या किसी तरह की स्थगन का अंतिम अधिकार नगर निगम आयुक्त के पास सुरक्षित रहेगा।
यह लोग मौजूद रहे
दुकान आवंटन की प्रक्रिया के दौरान एमआईसी चेयरमैन भारत इंगले, नितेश रोशन दलाल, भरत मराठे, गौरव शुक्ला, कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार साहू, सहायक आयुक्त रितेश पाटीदार, इंजीनियर सौरव वर्मा, प्रभारी संपत्तिकर अधिकारी धीरेंद्र सिंह सिकरवार, शशिकांत पवित्रे, संजय तिवारी, राजस्व निरीक्षक निहाल गायकवाड़, लिपिक सरिता गुप्ता, उदयक श्रीवास्तव, सुशील आवटे और आशिफ पठान सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
.