सजना है मुझे सजना के लिए… करवा चौथ पर झटपट तैयार करें ये फेस पैक, चांद सा चमक उठेगा चेहरा

Last Updated:

Skin Care For Karwa Chauth: रायबरेली जिले की कस्बा शिवगढ़ में लक्ष्मी ब्यूटी पार्लर की संचालिका शिवानी सिंह बताती हैं कि इस बार करवा चौथ पर केमिकल वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जगह इन देसी नुस्खों को आजमाएं. यकीन मानिए आपकी त्वचा में ऐसी नैचुरल रौनक आएगी कि आपका सजना भी देखता रह जाएगा. 

करवा चौथ का त्योहार हर महिला के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं न केवल व्रत रखती हैं बल्कि सोलह श्रृंगार में खुद को संवारती भी हैं. अगर आप भी इस बार बिना ज्यादा खर्च किए प्राकृतिक तरीके से अपनी त्वचा में निखार लाना चाहती हैं, तो कुछ आसान देसी घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं

LOCAL 18

सबसे पुराना और असरदार उपाय है बेसन, हल्दी और दही का मिश्रण. एक चम्मच बेसन में चुटकीभर हल्दी और थोड़ा दही मिलाकर पेस्ट बनाएं. इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें. इससे त्वचा में नैचुरल ग्लो आएगा और टैनिंग भी दूर होगी.

LOCAL 18

एलोवेरा में ठंडक और नमी देने वाले गुण होते हैं. दो चम्मच एलोवेरा जेल में एक चम्मच गुलाब जल मिलाकर लगाएं. यह पैक न सिर्फ स्किन को चमकदार बनाता है बल्कि झुर्रियों और पिंपल्स को भी दूर रखता है.

LOCAL 18

एक चम्मच शहद में कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाकर चेहरे पर लगाएं. यह फेसपैक त्वचा की गहराई से सफाई करता है और चेहरे पर चमक लाता है. इसे सप्ताह में दो बार लगाना फायदेमंद होता है.

LOCAL 18

थोड़े से चावल को दरदरा पीस लें और उसमें कच्चा दूध मिलाएं. इस मिश्रण से चेहरे की हल्की मालिश करें. यह नेचुरल स्क्रब मृत कोशिकाओं को हटाकर त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है.

LOCAL 18

बाहर से स्किन केयर के साथ-साथ अंदर से भी चमक जरूरी है. करवा चौथ की तैयारी में व्यस्त रहने के बावजूद पर्याप्त नींद लें और दिनभर में कम से कम 8 गिलास पानी जरूर पिएं. इससे चेहरे पर नैचुरल ब्राइटनेस बनी रहती है.

LOCAL 18

इस बार करवा चौथ पर केमिकल वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जगह इन देसी नुस्खों को आजमाएं. यकीन मानिए, आपकी त्वचा में ऐसी नैचुरल रौनक आएगी कि आपका सजना भी देखता रह जाएगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सजना है मुझे सजना के लिए… करवा चौथ पर झटपट तैयार करें ये फेस पैक

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *