सर्दियों में सेहत का रखेगा ध्यान गाजर-गोभी का अचार, बड़ी आसान है रेसिपी

Last Updated:

Satna News: गोभी और गाजर का यह मजेदार अचार सर्दियों के हर पकवान को खास बना देता है. अगर आपने अभी तक इसे घर पर नहीं बनाया है, तो इस सीजन जरूर ट्राई करें.

सतना. सर्दियां आते ही घरों में रसोई का माहौल बदल जाता है. ठंड के मौसम में चाय, पकौड़े और गर्मागर्म व्यंजनों के साथ-साथ अचार का स्वाद भी हर थाली की शान बढ़ा देता है, खासकर गोभी और गाजर का अचार न सिर्फ खाने का मजा दोगुना कर देता है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित होता है. बघेलखंड क्षेत्र में लोग इसे बड़े चाव से बनाते और खाते हैं. लोकल 18 से बातचीत में स्थानीय निवासी मीणा द्विवेदी ने बताया कि गोभी-गाजर का अचार चावल-दाल, पूरी और पराठों के साथ बेहद स्वादिष्ट लगता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे सर्दियों से पहले बनाकर स्टोर किया जा सकता है ताकि पूरे सीजन इसका मजा लिया जा सके. इस अचार का खट्टा-तीखा स्वाद सर्दियों की ठिठुरन में खाने को और भी मजेदार बना देता है.

उन्होंने बताया कि अचार बनाने के लिए आधा किलो गाजर और एक गोभी ली जाती है. सबसे पहले इन्हें अच्छे से धोकर गाजर को छील लिया जाता है और मनचाहे आकार में काटा जाता है. वहीं गोभी को भी छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा जाता है. इसके बाद पानी उबालकर उसमें गाजर और गोभी को एक-दो मिनट के लिए डालकर तुरंत छान लिया जाता है. फिर इसमें हींग, सौंफ, राई दाना, हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च, नमक और स्वादानुसार मसाले डालकर अच्छे से मिक्स किया जाता है. अंत में इसमें एक-दो ढक्कन सिरका डालने से इसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है.

सेहत के लिए फायदेमंद
यह अचार सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है. गाजर और गोभी में मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं. साथ ही यह शरीर को सर्दियों में आवश्यक गर्माहट भी प्रदान करता है. नियमित सेवन से त्वचा का स्वास्थ्य बेहतर होता है और मौसमी बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है.

गोभी-गाजर का यह मजेदार अचार सर्दियों के हर खाने को खास बना देता है. अगर आपने अब तक इसे घर पर नहीं बनाया है, तो इस सीजन जरूर ट्राई करें और पूरे परिवार के साथ स्वाद और सेहत को दुरुस्त करें.

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सर्दियों में सेहत का रखेगा ध्यान गाजर-गोभी का अचार, बड़ी आसान है रेसिपी

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *