आदिवासी युवक मारपीट में 11 माह बाद भी गिरफ्तारी नहीं: जयस ने नलखेड़ा पुलिस को 7 दिन का अल्टीमेटम दिया – Agar Malwa News

जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) संगठन ने गुरुवार शाम आगर मालवा के नलखेड़ा थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें आदिवासी युवक धर्मेंद्र भिलाला के साथ हुई मारपीट के मामले में 11 माह बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी और चालान पेश न होने पर चिंता व्यक्त की गई।

.

जयस ने आरोप लगाया कि नलखेड़ा पुलिस जानबूझकर मामले में लापरवाही बरत रही है। संगठन के अनुसार, पीड़ित धर्मेंद्र भिलाला पर लगातार राजीनामे के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इसके साथ ही पीड़ित पक्ष के गवाहों पर भी बयान बदलने का दबाव डाला जा रहा है।

संगठन ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि सात दिन के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश नहीं किया गया तो जयस कार्यकर्ता नलखेड़ा थाने का घेराव करेंगे।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *