उत्तराखंड की फेमस ड्रिंक… तीन दिन में होती है तैयार, मिट्टी के घड़े में उपलों पर बनती

Last Updated:

Uttarakhand famous Drink pallar: भारत के मैदानी राज्यों में मट्ठे से कढ़ी और कई तरह के रायते तैयार किए जाते हैं. लेकिन उत्तराखंड के पहाड़ों पर खास तरह की ड्रिंक मट्ठे से तैयार की जाती है जो शादियों में मेहमानों के दिल को भाती है यह है पल्लर.

उत्तराखंड की रहने वाली नेहा बताती हैं कि उत्तराखंड के पहाड़ों पर जब शादियां होती हैं तो मेहमानों के लिए खास तरह की ड्रिंक सर्व की जाती है जिसे पल्लर कहा जाता है. इसमें स्मोकी फ़्लेवर के साथ ही हींग, राई का स्वाद भी आता है. यह पेट को ठंडा रखता है और पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है.

pallar

पल्लर, उत्तराखंड की मिट्टी के घड़े से एक धुएँदार, स्थानीय मसालेदार, किण्वित छाछ होती है जो पारंपरिक रूप से त्योहारों के दौरान परोसा जाता है. उत्तराखंड के पर्यावरणविद विजय जड़धारी ने अपनी पुस्तक में इसका जिक्र किया है.

pallar

नेहा बताती हैं कि पल्लर का खास तरीका होता है जो हर कोई आसानी से नहीं बना पाता है.इसे मिट्टी के घड़े में बनाया जाता है. अगर आप इसे बनाना चाहते हैं तो आप मिट्टी के घड़े को धोकर अच्छे से सुखा लीजिये.

pallar

अब आपको एक पेस्ट तैयार करना है इसके लिए आप इलायची दाना, लौंग, हींग, और काली मिर्च का पाउडर बनाकर उसे शुद्ध घी में मिक्स कर लें . इसके बाद आप कोयले के जलते अंगारे पर इस पेस्ट को डाल दीजिए.

pallar

इसमें से धुंआ उठने लगता है तो आप तुरंत इसके ऊपर मिट्टी के घड़े को उल्टा करके रख दीजिए, ऐसा करने से सारा धुआं घड़े में भर जाता है.

pallar

अब आप एक बर्तन में थोड़ा सा पानी लेकर उसमें थोड़ी हल्दी, स्वादानुसार नमक-मिर्च के साथ ही राई के दानों को पीसकर इसमें डालकर अच्छे से मिला लीजिए. ध्यान रहे ज्यादा पानी न हो. अब क्रीमी और गाढ़े मट्ठे में इन्हें मिलाकर घड़े में डाल दीजिए.

pallar

ऐसा करने के बाद आप एक साथ मिट्टी के बर्तन को अंगारों पर रख दीजिए. इसके बाद इसमें तेल डालकर गर्म कीजिए. आप धनिया, जीरा और साबुत लाल मिर्च डालकर उसे अच्छी तरह पकाकर, मिट्टी के बर्तन सहित डाल दीजिए और मिट्टी के ढक्कन से ही तुरंत ढक दीजिये. ऐसा आपको सावधानी से करना होगा. इससे इसमें मिट्टी और स्मोकी फ़्लेवर आता है आप इसमें थोड़ी सी बूंदी भी डाल दीजिए. यह अभी तैयार नहीं हुआ है क्योंकि इसे पीने के लिए 3 दिनों का इंतजार करना पड़ता है. आप इस घड़े को गूंथे हुए आटे से सील कर दीजिए ताकि यह एयरटाइट हो जाये. तीन दिन के बाद जब चौथे दिन जब आप इसका ढक्कन निकलेंगे तो इसकी अलग ही खुशबू होगी. अगर आपने इसका एक बार स्वाद चख लिया तो बार-बार इसे पीना चाहोगे.

homeuttarakhand

उत्तराखंड की फेमस ड्रिंक… तीन दिन में होती है तैयार, जानें खासियत

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *