करवा चौथ व्रत: शरीर को सुस्ती और कमजोरी से कैसे बचाएं, जानें हेल्दी टिप्स

Last Updated:

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ का व्रत हिंदू धर्म में सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है. इस दौरान महिलाएं दिनभर निर्जला उपवास रखती हैं. ऐसे में इस कठिन उपवास से पहले अपने डाइट पर विशेष ध्यान देना जरूरी होता है, ताकि दिनभर व्रत के दौरान शरीर में कमजोरी और सुस्ती न आए.

करवा चौथ का व्रत सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है. इस व्रत में महिलाएं दिन भर निर्जला उपवास रखती हैं और चांद निकलने के बाद ही अपने व्रत को खोलती हैं. यही कारण है कि इसे हिंदू धर्म के सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है.

s

ऐसे में इस तरह का निर्जला उपवास रखने से पहले महिलाओं को अपने डाइट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है, ताकि व्रत के दौरान शरीर में सुस्ती, कमजोरी और चक्कर आने जैसी समस्याओं से बचा जा सके.

s

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि करवा चौथ का व्रत रखने से एक दिन पहले अपने डाइट में किन चीजों को शामिल करना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है और यह व्रत के दौरान शरीर को जरूरी न्यूट्रिशंस की पूर्ति करता है.

s

करवा चौथ का निर्जला उपवास रखने से पहले किसी भी प्रकार का तला-भुना खाना बिल्कुल अवॉइड करना चाहिए, क्योंकि इस तरह के खाने को पचाने में समय लगता है और व्रत के दिन पेट भारी रहता है. ऐसे में व्रत से पहले हल्का और पौष्टिक भोजन खाना जरूरी होता है.

s

निर्जला उपवास से पहले हल्के और हेल्दी डाइट के रूप में अपने खाने में हरी सब्जियों का सलाद शामिल किया जा सकता है. यह विटामिन से भरपूर होता है और व्रत के दौरान शरीर को ऊर्जा देता है. इसके अलावा, दलिया या खिचड़ी का सेवन भी व्रत से पहले बेहद फायदेमंद हो सकता है.

s

व्रत से पहले हमें ऐसे आहार का सेवन करना चाहिए जिसमें विटामिन, प्रोटीन के साथ-साथ फाइबर की मात्रा भी मौजूद हो. शरीर में फाइबर की मात्रा से लंबे समय तक पेट भरा रहता है, जल्दी भूख नहीं लगती और शरीर में कमजोरी भी महसूस नहीं होती. ऐसे में फल के साथ-साथ हरी सब्जियों का सेवन बेहद फायदेमंद हो सकता है.

s

व्रत से पहले दही और छाछ का सेवन फायदेमंद हो सकता है. यह प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है, जो पेट में मौजूद हेल्दी एंजाइम्स की तरह काम करता है और पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है, जिससे व्रत के दौरान गैस और ब्लोटिंग की समस्या नहीं आती है.

s

व्रत से पहले ओट्स या मिलेट्स का सेवन भी बेहद फायदेमंद हो सकता है. यह हल्का आहार होने के कारण पेट के लिए आसान है. एक तरफ यह शरीर को दिन भर एनर्जेटिक रखता है, वहीं दूसरी ओर हल्का होने के कारण पाचन में भी आसान होता है और व्रत के दौरान शरीर को आवश्यक ऊर्जा प्रदान करता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

करवा चौथ व्रत: शरीर को सुस्ती और कमजोरी से कैसे बचाएं, जानें हेल्दी टिप्स

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *