Last Updated:
Delhi Top Dermatologists: दिल्ली एनसीआर में कई ऐसे बड़े डॉक्टर हैं जिनके पास बॉलीवुड के बहुत से सेलिब्रिटी जाते हैं. वे अपने चेहरे और स्किन के ट्रीटमेंट के लिए इन डॉक्टरों की क्लीनिक का रुख करते हैं. इनमें देश के कई बड़े डॉक्टर्स के नाम शामिल हैं.
डॉ गौरांग कृष्ण इस वक्त देश के टॉप त्वचा विशेषज्ञ और हेयर ट्रांसप्लांट सर्जन हैं. बॉलीवुड के कई टॉप सेलिब्रिटीज भी इस वक्त उनके क्लाइंट हैं जैसे जैक्लीन फर्नांडीज, श्रद्धा कपूर, गुलशन ग्रोवर और यहां तक की भारतीय टीम के पूर्व ताबड़तोड़ बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी उनके क्लाइंट रह चुके हैं.

डॉ. दीपाली भारद्वाज एक त्वचा विशेषज्ञ हैं, जिन्होंने 2015 से 2017 तक राष्ट्रपति एस्टेट क्लिनिक में मानद त्वचा विशेषज्ञ के रूप में काम किया है. इस दौरान, उन्होंने विभिन्न हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों का इलाज किया, जिनमें अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों और कई इंटरनेशनल क्रिकेटर्स भी शामिल थे. जिसमें पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी शोएब मलिक और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के मोहम्मद नबी भी शामिल हैं.

डॉ. चिरंजिव छाबड़ा को देश में इस वक्त टॉप त्वचा विशेषज्ञों में गिना जाता है. कहा जाता है कि उनकी सेवाएं लेने के लिए देश और दुनिया के कई हाई प्रोफाइल लोग आते हैं. इस बात का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि उनकी क्लीनिक की वेबसाइट इस बात पर जोर देती हैं कि उनके क्लाइंट इंडस्ट्री के कुछ बड़े नाम हैं लेकिन वे नामों की गोपनीयता बनाकर रखते हैं.

डॉ सुरुचि पुरी को बालों के झड़ने के लिए मेसोथेरेपी और पीआरपी जैसे अग्रणी उपचार के लिए जाना जाता है. वह अपने काम में कितनी निपुण हैं इसका अंदाजा आप सिर्फ इस बात से लगा सकते हैं कि बॉलीवुड के लीजेंड अमिताभ बच्चन उन्हें एक पत्र लिखकर उनके काम की सराहना कर चुके हैं. इसके साथ-साथ बॉलीवुड के कई और बड़े नाम भी उनके क्लाइंट रह चुके हैं.

देश की जानी-मानी डॉ. गीतिका मित्तल गुप्ता इस वक्त फैशन इंडस्ट्री और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई बड़े दिग्गजों को अपनी सेवाएं दे रही हैं, हालांकि वे उन सबके नाम गोपनीय रखती हैं. लेकिन कई रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडस्ट्री के कई बड़े नाम इनसे अपना स्किन ट्रीटमेंट करवाने अक्सर इनके दिल्ली क्लीनिक पर दिखते रहते हैं.

मशहूर डॉ. किरण इस वक्त देश के कई बड़े हाई प्रोफाइल क्लाइंट्स को अपनी सेवाएं देने के लिए जानी जाती हैं. इनके ऊपर खास तौर पर सेलिब्रिटीज इसलिए भरोसा करते हैं क्योंकि यह एक न्यूयॉर्क-प्रशिक्षित त्वचा विशेषज्ञ हैं. वहीं वे देश में कई टॉप लाइन लेजर तकनीक भी लाई हैं.

डॉ. साई गनापति कोई त्वचा विशेषज्ञ तो नहीं हैं, लेकिन उन्हें इस वक्त देश भर में फेशियल एस्थेटिक्स एक्सपर्ट के रूप में जाना जा रहा है. देश के कई बड़े इनफ्लुएंसर इस वक्त इनसे कई तरह की ट्रीटमेंट ले रहे हैं जैसे कि बोटोक्स, लिप फिलर वगैरह. वहीं बिग बॉस सीजन 18 की कंटेस्टेंट यामिनी मल्होत्रा भी इनकी क्लाइंट रह चुकी हैं.

इस वक्त हमारे देश में टॉप त्वचा विशेषज्ञों में डॉक्टर पंकज चतुर्वेदी का नाम भी आता है. वह देश के कई टॉप मॉडल्स और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. हाल ही में अनुभव सिंह बस्सी जोि एक स्टैंडअप कॉमेडियन और सेलिब्रिटी हैं वह उनका भी ट्रीटमेंट कर चुके हैं.