सैमसंग गेलेक्सी M17 5G की लॉन्च डेट कंफर्म, इस दिन आ रहा है दिग्गज फोन, कीमत का भी हुआ खुलासा

Last Updated:

Samsung Galaxy M17 5G भारत में 10 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा. फोन में 50 मेगापिक्सल का कैमरा, AI फीचर्स, Gorilla Glass प्रोटेक्शन और दमदार डिज़ाइन मिलेगा.

Samsung Galaxy M17 5G अक्टूबर में आएगा.

सैमसंग ने ऑफिशियल तौर पर कंफर्म कर दिया है कि Galaxy M17 5G भारत में 10 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा. ये स्मार्टफोन गैलेक्सी M16 5G के सक्सेसर के रूप में आता है, जो सैमसंग की मिड-रेंज 5G सीरीज़ की मजबूत मांग को दर्शाता है. सैमसंग गैलेक्सी M17 5जी खासकर युवा लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है.

सैमसंग ने अभी तक Galaxy M17 5G की ऑफिशियल कीमत नहीं बताई है. ऐसा माना जा रहा है कि ये ₹15,000 से ₹17,000 के बीच भारत में उपलब्ध होगा. ये कीमत इसे मिड-रेंज स्मार्टफोन मार्केट में कड़ा कंम्पीटीशन लेकर आएगी. फोन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और सैमसंग रिटेल स्टोर दोनों पर उपलब्ध होगा.

फोन में 6.7-इंच का Super AMOLED डिस्प्ले है, जो यूज़र्स को इमर्सिव व्यूइंग अनुभव देता है. इसके अलावा, Galaxy M17 5G में Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन और IP54 रेटिंग है, जो इसे धूल और छींटों से सेफ बनाती है. फोन की मोटाई सिर्फ 7.5mm है, जिससे यह पतला और मजबूत बनता है.

मिलेगा 50 मेगापिक्सल कैमरा
कैमरे के तौर पर Galaxy M17 5G में 50 मेगापिक्सल OIS ट्रिपल-कैमरा सेटअप दिया गया है, जो धुंधले फोटो और झटके रहित वीडियो को रोकने में मदद करता है. OIS (Optical Image Stabilization) फीचर मोशन ब्लर कम करता है और लो-लाइट फोटोग्राफी को बेहतर बनाता है. इसके साथ ही AI फीचर्स ऑटोमैटिक एक्सपोज़र और कलर बैलेंस को ऑप्टिमाइज करते हैं.

सैमसंग की M1x-सीरीज़ में पहली बार Galaxy M17 5G में AI फीचर्स पेश किए गए हैं. इसमें सर्किल टू सर्च और Gemini Live शामिल हैं, जो रियल-टाइम विज़ुअल सर्च और AI-ड्रिवन इंटरैक्शन की सुविधा देते हैं.

सैमसंग गैलेक्सी M17 5G मूनलाइट सिल्वर और सफायर ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा. ये फोन AI टूल्स, कैमरा स्टेबिलिटी और मजबूत बिल्ड के साथ आता है.

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
hometech

सैमसंग गेलेक्सी M17 5G की लॉन्च डेट कंफर्म, इस दिन आ रहा है दिग्गज फोन

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *