Last Updated:
Benefits of alum: फिटकरी हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है. यह घाव भरने से लेकर चेहरे की मुंहासे झुर्रियां सहित आदि चीजों में फायदेमंद होती है. इसके अलावा गले की खराशों में भी बहुत फायदेमंद होती है. पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाने का काम करती है. फिटकरी कई चीजों में रामबाण इलाज का काम करती है.
फिटकरी स्वास्थ्य और सौंदर्य के लिए कई तरह से फायदेमंद है. जैसे घावों को ठीक करना, पानी को शुद्ध करना, त्वचा की समस्याओं से लड़ना, बालों को स्वस्थ रखना और गले की खराश व पाचन में सुधार करना, लेकिन इसका उपयोग सीमित मात्रा में और सावधानी से करना चाहिए.

एक्सपर्ट डॉ रवि आर्य ने बताया कि फिटकरी घाव भरने में बहुत फायदेमंद है. क्योंकि इसके कसैले, एंटीसेप्टिक और हेमोस्टैटिक रक्तस्राव रोकने वाले गुण होते है. जो छोटे कटने, घावों और खरोंचों से खून का बहना रोकते हैं. संक्रमण से बचाते है और घाव को जल्दी भरने में मदद करते हैं. इसे पानी में मिलाकर पेस्ट बनाकर या सीधे टुकड़े के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है.

फिटकरी संक्रमण से बचाव करती है. क्योंकि इसमें जीवाणुरोधी और कवकनाशी गुण होते हैं जो बैक्टीरिया और फंगस को मारते हैं. यह छोटे-मोटे कट, फोड़े-फुंसी, मौखिक संक्रमण और त्वचा संबंधी समस्याओं में सहायक होती है. जहां यह कीटाणुओं को मारती है और घावों को भरने में मदद करती है.

फिटकरी में एंटीबैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक और एस्ट्रिंजेंट गुण होते हैं. जो मुंहासे और फुंसियों को कम करने में मदद करते हैं. फिटकरी त्वचा पर मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करती है. सूजन कम करती है और बंद रोमछिद्रों को खोलती है.

फिटकरी गले की खराश में फायदेमंद होती है क्योंकि फिटकरी के पानी से गरारे करने से गले को साफ करने और बलगम व खांसी से राहत मिलने में मदद मिलती है. यह एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से युक्त होती है और गले में होने वाली सूजन को कम करती है.

फिटकरी अन्य कई चीजों में फायदेमंद होने के साथ-साथ पाचन के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है. फिटकरी पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है. खासकर कब्ज, गैस और पेट फूलने जैसी समस्याओं में यह अपने कसैले गुणों के कारण पाचन में सहायक मानी जाती है.

फिटकरी झुर्रियों के लिए फायदेमंद है. क्योंकि इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एस्ट्रिंजेंट गुण होते हैं जो त्वचा की गंदगी और अतिरिक्त तेल को हटाते हैं. पोर्स को कसते हैं और त्वचा को टाइट करते हैं.