दीवाली पर घर की सफाई में इन वास्तु गलतियों से बचें, रुक सकती है बरकत

Last Updated:

Diwali Vastu Tips: घर में पड़ा टूटा हुआ शीशा न सिर्फ वास्तु दोष बढ़ाता है बल्कि मानसिक तनाव और पारिवारिक क्लेश की वजह भी बनता है. इसी तरह पुराने मोबाइल, लैपटॉप या खराब इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स भी घर की सकारात्मक ऊर्जा को रोकते हैं.

सतना. दीवाली का पर्व सिर्फ दीप जलाने और मिठाइयों का स्वाद लेने तक सीमित नहीं है बल्कि इस अवसर पर घर की सफाई और सजावट का भी खास महत्व है. मान्यता है कि साफ सुथरे और सकारात्मक माहौल वाले घर में मां लक्ष्मी का वास होता है लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार सफाई और सजावट के दौरान लोग कई बार ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो पूरे साल बरकत और समृद्धि की राह में बाधा बन जाती हैं. लोकल 18 को जानकारी देते हुए सतना निवासी पुरोहित पंडित संतोष मिश्रा ने बताया कि दीवाली पर अगर कुछ वास्तु नियमों का पालन कर लिया जाए, तो घर में सुख शांति और धन-धान्य की वृद्धि हो सकती है.

उन्होंने बताया कि दीवार पर टंगी बंद घड़ियां या अलमारी में रखी खराब घड़ियां घर की प्रगति को रोक सकती हैं. वास्तु शास्त्र में इन्हें समय के ठहराव का प्रतीक माना गया है. दीवाली से पहले ऐसी घड़ियों को या तो ठीक करा लें या घर से हटा दें. ऐसा करने से जीवन में रुकावटें दूर होती हैं और समय के साथ सफलता मिलने का मार्ग प्रशस्त होता है. वहीं कई घरों में मंदिर या शोपीस के रूप में देवी-देवताओं की टूटी या खंडित मूर्तियां रखी रह जाती हैं. वास्तु के अनुसार यह बेहद अशुभ माना जाता है. इन मूर्तियों को सम्मानपूर्वक किसी तालाब या नदी में विसर्जित कर देना चाहिए. टूटी मूर्तियां सौभाग्य में बाधा डालती हैं और घर की शांति भंग कर सकती हैं.

छत और बालकनी में न रखें कबाड़
उन्होंने आगे बताया कि त्योहार की सफाई के समय अक्सर लोग छत या बालकनी पर टूटे फूटे सामान और कबाड़ इकट्ठा कर देते हैं. वास्तु विज्ञान के अनुसार ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है. इसका सीधा असर घर की आर्थिक स्थिति और परिवार की सेहत पर पड़ सकता है, इसलिए कबाड़ या बेकार सामान को समय रहते हटा देना जरूरी है.

सफाई का सही समय भी है महत्वपूर्ण
उन्होंने बताया कि वास्तु शास्त्र में केवल सफाई ही नहीं बल्कि उसके सही समय का भी उल्लेख मिलता है. कहा गया है कि सूर्यास्त के समय और ब्रह्म मुहूर्त में झाड़ू लगाना शुभ नहीं माना जाता. मान्यता है कि इन समयों पर सफाई करने से मां लक्ष्मी की कृपा कम हो सकती है, इसलिए दीवाली की साफ-सफाई करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए.

टूटा हुआ शीशा और बेकार सामान हटाएं
पंडित संतोष मिश्रा ने बताया कि घर में पड़ा टूटा हुआ शीशा न केवल वास्तु दोष बढ़ाता है बल्कि मानसिक तनाव और पारिवारिक क्लेश का कारण भी बनता है. इसी तरह पुराने मोबाइल, लैपटॉप या खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान भी घर की सकारात्मक ऊर्जा को रोकते हैं. विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि दीवाली पर इन वस्तुओं को घर से निकाल देना चाहिए.

लक्ष्मी कृपा के लिए साफ-सुथरा घर
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, मां लक्ष्मी सिर्फ साफ-सुथरे घर में ही निवास करती हैं. यदि घर में गंदगी और अव्यवस्था है, तो आर्थिक समस्याएं बढ़ सकती हैं, इसलिए दीवाली की तैयारी करते समय वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करते हुए सफाई और सजावट करें. इसी से आपके घर में सुख, शांति और समृद्धि का मार्ग होगा.

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

दीवाली पर घर की सफाई में इन वास्तु गलतियों से बचें, रुक सकती है बरकत

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *