लूटमार ऑफर! 150 रुपए में खरीदें ये पांच स्टाइलिश कंगन, पति की तारीफ पक्की

Last Updated:

Karwa Chauth 2025: फिरोजाबाद की सबसे बड़ी चूड़ी मार्केट में करवा चौथ को लेकर नई डिजाइन के कंगन तैयार हो रहे हैं. महिलाएं अलग-अलग डिजाइन वाले कांच के कंगन खूब पसंद कर रही हैं. इन कंगनों की कीमत 150 रुपए प्रति सेट से शुरू है. आइए देखते है लेटेस्ट कलेक्शन…

फिरोजाबाद में करवा चौथ के लिए नई-नई डिजाइन के कंगन मार्केट में आ चुके हैं. इन कंगनों की खूब बिक्री हो रही है और महिलाएं इन्हें बहुत पसंद कर रही हैं. कांच के ये कंगन कीमत में भी बेहद किफायती हैं.

पोटा फिगर से तैयार नई डिजाइन के कंगन

फिरोजाबाद चूड़ी मार्केट में हजारों तरह की डिजाइन मौजूद हैं, लेकिन करवा चौथ पर पोटा फिगर से तैयार यह कंगन खूब बिक रहे हैं. महिलाएं इन कंगनों की जमकर खरीदारी कर रही हैं. इन कंगनों की कीमत 150 रुपए प्रति सेट है.

मल्टी कलर के कंगन

गली बोहरान में चूड़ियों की दुकानों पर मल्टी कलर कंगन खूब डिमांड में हैं. करवाचौथ पर मल्टी कलर कंगन खूब बिकते हैं. इन कंगनों की डिजाइन भी एकदम नई है और देखने में बेहद खूबसूरत हैं. इनकी कीमत भी 150 रुपए है.

मल्टीकलर के साथ कंगन सेट

यह कंगन सेट मल्टी कलर में तैयार किए जाते हैं, जो देखने में भी बेहद खूबसूरत लगते हैं. इसमें चार छोटे कड़े के साथ बड़े कंगन शामिल होते हैं, जिन्हें मिलाकर एक शानदार सेट तैयार किया जाता है. इस कंगन सेट की कीमत 450 रुपए है.

नग वाले ग्रीन कंगन

फिरोजाबाद में कांच से तैयार नग वाले कंगन भी खूब बिकते हैं. त्योहारों पर महिलाएं ग्रीन कलर के साथ इन कंगनों को पहनती हैं. इन कंगनों की कीमत 150 रुपए तक रहती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

लूटमार ऑफर! 150 रुपए में खरीदें ये पांच स्टाइलिश कंगन, पति की तारीफ पक्की

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *