किचन सिंक की चिपचिपी गंदगी नहीं हट रही? इस 5 रुपये के घरेलू घोल से करें सफाई

Last Updated:

Kitchen Cleaning Hacks: किचन सिंक को साफ करने के लिए अब घंटों मेहनत करने की जरूरत नहीं है. आप कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर मिनटों में सिंक को चकाचक कर देंगे.आपका सिंक बिना किसी अतिरिक्त खर्च के चमकने लगेगा.

किचन का सिंक घर का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला हिस्सा है. बर्तन धोने से लेकर सब्जियां साफ करने तक, दिनभर सिंक पर खूब काम होता है. ऐसे में इसमें गंदगी और दाग जमना आम बात है. कई बार रगड़-रगड़कर साफ करने के बाद भी सिंक डुल यानी बेरौनक नजर आता है.

LOCAL 18

दरअसल रायबरेली जिले की एसबीवीपी इंटर कॉलेज के गृह विज्ञान के प्रवक्ता अरुण कुमार सिंह (एमए बीएड लखनऊ विश्वविद्यालय) लोकल 18 से बात करते हुए बताते हैं कि किचन सिंक को साफ करने के लिए अब घंटों मेहनत करने की जरूरत नहीं है.आप कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर मिनटों में सिंक को चकाचक कर देंगे.आपका सिंक बिना किसी अतिरिक्त खर्च के चमकने लगेगा.

LOCAL 18

बेकिंग सोडा को क्लीनिंग एजेंट कहा जाता है.अगर सिंक पर दाग या पीलेपन की परत जम गई है तो उस पर बेकिंग सोडा छिड़क दें और हल्के गीले कपड़े से फैलाकर छोड़ दें. 5-10 मिनट बाद पानी से धोने पर सिंक चमक उठेगा.

LOCAL 18

स्टेनलेस स्टील के सिंक पर जमी गंदगी और बदबू को हटाने के लिए सिरका और नींबू का इस्तेमाल करें. सिंक पर सिरका छिड़कें और ऊपर से आधे नींबू से हल्के हाथों से रगड़ दें.यह दाग भी हटाएगा और ताजगी भरी खुशबू भी देगा.

LOCAL 18

अगर सिंक में चिकनाई जमी है तो डिशवॉशिंग लिक्विड में थोड़ा नमक मिलाकर लगाए.इसे 5 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गीले कपड़े से पोंछ दें.सिंक तुरंत साफ और चमकदार दिखेगा.

LOCAL 18

कई बार सिंक के पाइप से दुर्गंध आती है.इसके लिए हफ्ते में एक बार गर्म पानी डालना बहुत फायदेमंद है.यह पाइप में जमी गंदगी और चिकनाई को भी हटाता है.

LOCLA 18

अगर सिंक पर हल्के-फुल्के स्क्रैच या दाग हैं तो टूथपेस्ट लगाकर मुलायम कपड़े से पोंछें.इससे सिंक एकदम नया जैसा चमकने लगेगा. इन घरेलू टिप्स को अपनाकर आप बेहद आसानी से बिना किसी अतिरिक्त खर्च के अपने किचन में लगा सिंक साफ कर सकते हैं इसमें आपको ज्यादा मेहनत भी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आपका सिंक चमकने लगेगा

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

किचन सिंक की चिपचिपी गंदगी नहीं हट रही? इस 5 रुपये के घरेलू घोल से करें सफाई

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *