पाचन समेत इन स्वास्थ्य समस्याओं में काफी कारगर है ये मसाला, मिलते हैं एक नहीं अनगित फायदे!

Last Updated:

Ajwain Health Benefits: अजवाइन का सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है इसके बीज में फाइबर, विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम, एंटाबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों होते हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं.

Ajwain Health Benefits

Ajwain Health Benefits: आज की व्यस्त जिंदगी के कारण हम सभी अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सावधान हो गए हैं, इसलिए यह जानना बहुत जरूरी हो गया है कि हमारे आस-पास की छोटी-छोटी प्राकृतिक चीजें हमारे लिए कितनी फायदेमंद हो सकती हैं. घर की रसोई में रखी अजवाइन भी ऐसी ही एक छोटी सी चीज है, जिसका इस्तेमाल हम खाना बनाने में मसाले के तौर पर करते हैं, लेकिन यह न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि हमारे शरीर को कई बीमारियों से बचाने में भी मदद करती है.

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक छोटे अजवाइन के बीज फाइबर, विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम, एंटाबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो सेहत के लिए बेहद लाभकारी होते हैं, ऐसे में आइए इस लेख में जानते हैं कि अजवाइन का सेवन करने से क्या-क्या फायदे होते हैं…

कोलेस्ट्रॉल कम होता है
हर रोज खाली पेट अजवाइन का पानी पीने से हमारे शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है और अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है. कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में मौजूद एक प्रकार का वसा है, जो अगर बढ़ जाए तो हृदय को नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसे में अजवाइन का सेवन इसको संतुलन बनाए रखने में मदद करता है, जिससे हृदय रोग का खतरा कम होता है.

पाचन संबंधी समस्या से राहत
अजवाइन का सेवन करने से गैस, कब्ज और पेट दर्द से राहत मिलती है. यह पेट की जलन को भी कम करता है, जिससे खाना ठीक से पचता है और पेट हल्का रहता है. इसके अलावा, अजवाइन के बीज पेट की मांसपेशियों को आराम देते हैं, जिससे पेट में ऐंठन और दर्द कम होता है। अजवाइन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है, जिससे सर्दी-ज़ुकाम, फ्लू और कई अन्य बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है.

Rajvant Prajapati

With more than 3 years above of experience in Digital Media. Currently I am working with News 18. Here, I am covering Hyperlocal News, Agriculture, Lifestyle, Health & Wellness, Beauty, Fashion, Religion an…और पढ़ें

With more than 3 years above of experience in Digital Media. Currently I am working with News 18. Here, I am covering Hyperlocal News, Agriculture, Lifestyle, Health & Wellness, Beauty, Fashion, Religion an… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

पाचन समेत इन स्वास्थ्य समस्याओं में काफी कारगर है ये मसाला

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *