Last Updated:
Tips to buy Bottle Gourd: सब्जी की खेती करने वाले किसान अपनी सब्जियों के वजन और साइज को बढ़ाने के लिए तरह-तरह के केमिकल का उपयोग करते हैं, कुछ सब्जियों में इंजेक्शन लगाकर भी उनके साइज और वजन को बढ़ाया जाता है. लौकी भी उन्हीं सब्जियों में से एक है. मगर हम आपको बताएंगे की आप लौकी लेते वक्त कैसे इसकी पहचान कर सकते हैं. आइये समझते हैं.
बाजार में खाने-पीने के समान से लेकर सब्जियां भी अब मिलावटी हो रही हैं, कुछ सब्जियों में तो इंजेक्शन भी लगाया जाता है. जिससे कम समय में सब्जी की ज्यादा उपज पाई जा सके.

व्यापारी इन सब्जियों में इंजेक्शन लगाते है. जिससे इनका वजन और साइज भी बड़ा हो सके. इसी तरह मार्केट में भी कई तरह की लौकी मिल रही है.

इन लौकियों को ताजा हरा भरा और बड़ा करने के लिए केमिकल और इंजेक्शन लगाकर मोटा और बड़ा बनाया गया है.

ऐसे में इन्हें पहचानने के लिए हम कुछ ट्रिक का इस्तेमाल कर सकते हैं और इस हानिकारक सब्जी के सेवन से बच सकते हैं.

अगर लौकी खरीदते समय इनकी सतह पर ज्यादा चमक, बहुत गहरा हरा रंग या चिकनाहट महसूस करें तो सतर्क हो जाइए. इसे चमकाने में केमिकल का उपयोग हो सकता है.

इसके अलावा अगर लौकी खरीदते समय वह अमूमन सामान्य आकार से बड़ी या मोती दिखाई दे या फिर उसमें अलग तरह की चमक और गंध आती महसूस हो तो ऐसी लौकी को भूलकर भी ना खरीदें.

इसके अलावा लौकी काटते समय उसका गूदा सामान्य से अलग रंग या अजीब सी गंध देता है, तो उसे खाना हानिकारक हो सकता है. प्राकृतिक सब्जियों की खुशबू हल्की और ताजा होती है. जबकि केमिकल वाली सब्जियों में अजीब तरह की गंध होती है.

मार्केट से सब्जी लाने के बाद उसे इस्तेमाल करने से पहले उसकी सफाई बेहद आवश्यक है इसके लिए सब्जी को कुछ देर के लिए पानी में नमक डालकर छोड़ दें ताकि ऊपरी सतह पर लगे केमिकल हट जाएं.