किडनी या यूरिनरी ट्रैक्ट में बनने वाली पथरी एक आम लेकिन दर्दनाक समस्या है, जो शरीर में मिनरल्स और नमक के जमाव के कारण बनती है. जब शरीर में पानी की कमी होती है, तो ये खनिज आपस में जुड़कर कठोर क्रिस्टल का रूप ले लेते हैं, जिससे स्टोन की परेशानी शुरू होती है. लेकिन अगर आप इस समस्या से नेचुरल तरीके से राहत पाना चाहते हैं, तो पपीते के बीज (Papaya Seeds) का सेवन बेहद फायदेमंद हो सकता है. पपीता केवल फल के रूप में नहीं, बल्कि इसके बीज और पत्ते भी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं. इनमें मौजूद आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और एंटी-बैक्टीरियल तत्व शरीर को डिटॉक्स करने और किडनी को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं.
पपीते के बीज सिर्फ पथरी के लिए ही नहीं, बल्कि वजन घटाने, ब्लड शुगर को नियंत्रित करने और पाचन सुधारने में भी बेहद उपयोगी हैं. यह शरीर से टॉक्सिन्स को निकालते हैं और लिवर को डिटॉक्स करने में भी मदद करते हैं.
पपीते के बीज का सेवन कैसे करें
आप पपीते के बीज को कई तरीकों से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. इन्हें सीधे चबाकर खाया जा सकता है या सुखाकर पीसकर पाउडर बना सकते हैं. यह पाउडर आप जूस, स्मूदी, दही या सलाद में मिलाकर खा सकते हैं. ध्यान रखें कि इनका स्वाद थोड़ा कड़वा होता है, इसलिए थोड़ी मात्रा से शुरुआत करें.
पपीते के बीज की स्मूदी बनाने की विधि
सामग्री:
1 छोटा चम्मच पपीते के बीज
½ कप दही
½ कप दूध
1 छोटा चम्मच शहद
1 चुटकी इलायची पाउडर
कुछ बर्फ के टुकड़े
कैसे बनाएं इसकी स्मूदी
सबसे पहले पपीते के बीजों को अच्छी तरह धोकर सुखा लें. अब मिक्सर में पपीते के बीज, दही, दूध, शहद और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें. जब यह मिश्रण क्रीमी और स्मूद हो जाए, तो चाहें तो इसमें बर्फ के टुकड़े डालें और फिर से ब्लेंड करें. अब आपकी हेल्दी और डिटॉक्सिफाइंग पपीते के बीज की स्मूदी तैयार है. इसे ताजा परोसें और रोज सुबह या शाम के समय पिएं. यह स्मूदी न केवल किडनी को साफ करती है बल्कि इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती है और शरीर में एनर्जी बढ़ाती है. नियमित सेवन से आप न सिर्फ पथरी की समस्या से बच सकते हैं, बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य में सुधार भी महसूस करेंगे.
(Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारी पर आधारित है. इसे लिखने के लिए किसी एक्सपर्ट से राय नहीं ली गई. ज्यादा जानकारी के लिए आप डॉक्टर्स की सलाह ले सकते हैं. अगर आपको पहले से कोई हेल्थ इश्यू है तो बिना एक्सपर्ट की सलाह के सेवन न करें)