Last Updated:
Chhindwara Breakig News: छिंदवाड़ा में एसपी की विशेष टीम ने देर रात राजपाल चौक से डॉ. प्रवीण सोनी को गिरफ्तार किया. उन पर बच्चों के इलाज में विवादित कफ सिरप के उपयोग की सिफारिश का आरोप है.
Chhindwara Breakig News: छिंदवाड़ा के कोतवाली थाना क्षेत्र के राजपाल चौक से देर रात एसपी की विशेष टीम ने शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण सोनी को गिरफ्तार किया. यह कार्रवाई एक दवा निर्माता कंपनी और डॉ. सोनी के खिलाफ दर्ज दो अलग-अलग मामलों में हुई. मामला बच्चों के उपचार में इस्तेमाल किए गए कफ सिरप से जुड़ा है, जिसके कारण कथित तौर पर नौ बच्चों की किडनी इन्फेक्शन से मृत्यु हो गई. इनमें से सात बच्चों का इलाज डॉ. सोनी के निजी क्लीनिक में हुआ था, जहां उन्हें कोल्डरिफ और नेस्ट्रो डीएस दवाइयां दी गई थीं.
डॉ. सोनी, जो परासिया के सिविल अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ हैं, उस समय 15 दिन के अवकाश पर थे और अपने निजी क्लीनिक में बच्चों का इलाज कर रहे थे. खास बात यह है कि उनके क्लीनिक के ठीक बगल में उनकी पत्नी “अपना मेडिकल” नाम से मेडिकल स्टोर चलाती हैं, जहां से ये दवाइयां बेची गई थीं. इस मामले ने स्थानीय समुदाय में गहरा आक्रोश पैदा किया है, क्योंकि दवाइयों की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं.
पुलिस जांच में पता चला कि अलग-अलग अस्पतालों में 14 अन्य बच्चे, जिन्हें यही दवाइयां दी गई थीं, अभी भी इलाजरत हैं. इन दवाइयों को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं, और एक दवा निर्माता कंपनी पर भी कार्रवाई की गई है. इस कंपनी को 14 बच्चों की मौत के लिए कथित रूप से जिम्मेदार माना जा रहा है. जांच में यह भी सामने आया कि डॉ. सोनी ने बच्चों के उपचार में इन कफ सिरप की सिफारिश सबसे अधिक की थी.
पहले डॉक्टर को आया गुस्सा
न्यूज 18 इंडिया से बातचीत में डॉ. सोनी ने गुस्से में कहा, “डॉक्टर का काम दवा लिखना है. दवा असली है या नकली, यह देखना सरकार का काम है.” उनका यह बयान विवाद को और हवा दे रहा है. इस घटना ने स्वास्थ्य सेवाओं और दवा वितरण प्रणाली में खामियों को उजागर किया है. स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है, और जनता में दवाइयों की गुणवत्ता को लेकर चिंता बढ़ रही है. जांच के नतीजे और दोषियों पर कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है.
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें
.